Upsc Recruitment 2023 Sarkari Naukri Translator Adg Officer In Government Of India Without Exam Need Qualification Upsc Gov India
UPSC में ट्रांसलेटर, असिस्टेंट डायरेक्टर व कई पदों पर नौकरियां, कोई भी कर सकता है अप्लाई, इस शर्त पर मिलेगी नौकरी
संघ लोक सेवा आयोग ट्रांसलेटर, असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल समेत कई पदों पर भर्ती करने जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट्स upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर जाकर आखिरी तारीख से पहले आवेदन करें.
नई दिल्लीः संघ लोक सेवा आयोग कई पदों पर डारेक्ट भर्ती करने जा रही है. उम्मीदवारों को यूपीएससी के तहत नौकरी मिलने का सुनहरा मौका मिल रहा है. संघ लोक सेवा आयोग ट्रांसलेटर, असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल समेत कई पदों पर भर्ती करने जा रही है. यूपीएससी ने इन पदों की भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया शुरू कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट्स upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर जाकर आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख
यूपीएससी ट्रांसलेटर, असिसटेंट डायरेक्टर जनरल समेत अन्य पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 है. उम्मीदवार आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 से पहले ऑफिशियल वेबसाइट्स upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदक अपना एप्लिकेशन फॉर्म का पीडीएफ 15 दिसंबर 2023 से पहले डाउनलोड कर सकते हैं.
इन सेक्टरों में होगी भर्ती
यूपीएसससी परीक्षा के तहत, सिग्नल इंटेलिजेंस निदेशालय,एकीकृत रक्षा कर्मचारी मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय, शिपिंग निदेशालय और जलमार्ग मंत्रालय में भर्तियां की जाएगी. जिसके तहत ट्रांसलेटर और असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल के पद शामिल हैं.
आवेदन के लिए अनिवार्य योग्यता
ऑफिशियल सूचना के मुताबिक, इन पदों की भर्ती मेरिट और इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी. योग्यता से जुड़ी सारी जानकारी के लिए नीचे दिए गए ऑफिशियल पीडीएफ को पढ़ें.
यूपीएससी के तहत होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखा गया है. जिसमें जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 25 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा. साथ ही एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा. आवेदन शुल्क का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है.
Add India.com as a Preferred Source
भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट्स upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर जाएं.
आवेदन करने के लिए ओआरए भर्ती परीक्ष लिंक पर क्लिक करें.
अपना रेजिस्ट्रेशन करने के लिए वहां मांगी जाने वाली सारी जरूरी जानकारी को भरें.
आवेदन पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें.
आवेदन पूरा होने पर अपना एप्लिकेशन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड कर लें.
आवेदन करने के लिए नीचे दिए डारेक्ट लिंक पर क्लिक करें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.