UPSC NDA Recruitment 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा एनडीए और सीडीएस परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 10 जनवरी थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ाकर 12 जनवरी 2023 कर दिया गया है. इसमे आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करना होगा.
यूपीएससी द्वारा जारी इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 दिसंबर 2022 से शुरू है. इसमें आवेदन करने के लिए अब 12 जनवरी 2023 तक का लास्ट डेट दिया गया है. इस भर्ती के लिए नीचे दिए गए आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर एप्लीकेशन प्रक्रिया को पूरी करें.
– आवेदन करने के लिए सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
– यहां होमपेज पर दिए गए करेंट वैकेंसी के ऑप्शन में जाएं.
– यहा UPSC NDA I Online Form 2023 या UPSC CDS I Online Form 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
– अब अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें.
– इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी करें.
– इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें.
– एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन का प्रिंट जरूर निकाल लें.
दी गई है.
यूपीएससी एनडीए परीक्षा का आयोजन साल में दो बार ऑफलाइन मोड में किया जाता है. इसमें गणित का पहला पेपर और दूसरा सामानन्य क्षमता का परीक्षा होगा. इस दौरान ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे होगी. प्रश्नपत्र हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी रहेगी, जिसमें गणित का प्रश्न 12वीं के स्तर का होगा और जनरल एबिलिटी टेस्ट में इंग्लिस और जीके संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.