
Md. Raja Alam
नमस्कार, मैं मो राजा आलम हूं और वर्तमान में India.Com हिंदी (Zee Media Group) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हूं. हिंदी पत्रकारिता में अपने अब तक के दो वर्षों ... और पढ़ें
UPSC Self Study Tips: यूपीएससी की तैयारी करना हर युवा का सपना होता है. लेकिन ये सोचकर ही घबराने की जरूरत नहीं है कि आपको कोचिंग लेनी होगी. यहाँ कुछ आसान टिप्स हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर से भी IAS की तैयारी कर सकते हैं.बिना कोचिंग के IAS की तैयारी के लिए, एनसीईआरटी किताबों से शुरू करें. एक ठोस टाइम टेबल बनाएं, रोजाना जीएस और ऑप्शनल विषयों को मिलाकर पढ़ें. फ्री टेस्ट प्रैक्टिस करें और करेंट अफेयर्स पर ध्यान दें. वीकली टेस्ट से अपनी प्रगति जानें. समर्पण और नियमितता से पहले प्रयास में सफलता संभव है.
यूपीएससी की तैयारी की शुरुआत एनसीईआरटी की किताबों से करें. ये किताबें बुनियादी जानकारी देने में मदद करती हैं. इसके बाद, यूट्यूब पर टॉपर्स के सुझाए गए स्टैंडर्ड बुक्स की भी मदद लें.
अगर आप कोचिंग नहीं ले पा रहे हैं, तो मार्केट में उपलब्ध नोट्स खरीदें. इनसे आप सिलेबस के अनुसार विषयों को तैयार कर सकते हैं. नोट्स से पढ़ाई करने से आपकी तैयारी और मजबूत होगी.
आजकल कई कोचिंग संस्थान फ्री टेस्ट पेपर और प्रैक्टिस सॉल्यूशंस उपलब्ध कराते हैं. इन्हें घर पर प्रॉपर माहौल में हल करें. इससे आपको अपनी तैयारी का अंदाजा होगा.
बिना गाइडेंस के पढ़ाई करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए एक फिक्स्ड टाइम टेबल बनाएं. इसमें रोजाना एक टॉपिक खत्म करने का लक्ष्य रखें. इस समय सारणी का पालन करना जरूरी है.
यूपीएससी में जीएस और ऑप्शनल दोनों विषयों का महत्व है. इसलिए रोजाना एक जीएस टॉपिक के साथ एक ऑप्शनल टॉपिक भी पढ़ें. इससे आप दोनों क्षेत्रों में मजबूत होंगे
हर सप्ताह जो पढ़ा है, उसका टेस्ट जरूर लें. इससे आपको अपनी तैयारी के बारे में पता चलेगा. पुराने प्रश्नपत्रों को हल करने का प्रयास करें.
यूपीएससी में करेंट अफेयर्स का महत्वपूर्ण रोल होता है. रोजाना अखबार पढ़ें और कुछ वेबसाइट्स से अपडेट रहें. इसे अपनी टाइम टेबल में शामिल करना न भूलें. इन टिप्स को अपनाकर, आप बिना कोचिंग के भी IAS की तैयारी में सफल हो सकते हैं. मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.