UPSC Success story: फिल्मों की लाइमलाइट को छोड़, यूपीएससी परीक्षा तैयारी में लगीं कीर्तना, 5वें बार में बनीं IAS

आज हम बताने जा रहे हैं ऐसे ही आईएएस की कहानी, जिन्होंने फिल्मों की दुनिया को छोड़कर आईएएस बनने तक का सफर तय किया.

Published date india.com Published: March 4, 2024 11:20 AM IST
संघ लोक सेवा आयोग.
संघ लोक सेवा आयोग.

नई दिल्ली: IAS बनना किसी सपने को पूरे करने जैसा है. कई लोग नौकरी को छोड़कर तैयारी करते हैं. अबतक आपने कई, आईआटीएन, और मेडिकल स्टूडेंट्स को यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करते देखा है. लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं जो एक लाइमलाइट को छोड़कर सिविल सेवा करना चाहते हैं. आज हम बताने जा रहे हैं ऐसे ही आईएएस की कहानी, जिन्होंने फिल्मों की दुनिया को छोड़कर आईएएस बनने तक का सफर तय किया. एचएस कीर्तना टीवी शो में चाइल्ड आर्टिस्ट रूप में कन्नड़ दर्शकों का मनोरंजन किया था,अब बड़े होकर एक आईएएस अधिकारी बन गई हैं.

5वें बार में पास की यूपीएससी की परीक्षा

ये बात कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि यूपीएससी परीक्षा का सिलेबस काफी बड़ा है. उसकी तैयारी करने में कम से कम एक साल तो लगता ही है. लेकिन H S Keerthana ने अपने करियर को फिल्मी दुनिया में न ले जा सकते सिविल सेवा की तरह रुख किया. उनके लिए सफर इतना आसान नहीं था. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. अपने पहले प्रयास में असफल रहीं और दूसरे प्रयास में नहीं, तीसरे प्रयास में भी नहीं, चौथे तक में वह सफल नहीं हो पाईं, इसके बाद हिम्मत हारने ही वाली थी कि किसी तरह उन्होंने एक और अटेंप्ट ट्राय किया और अपने पांचवे प्र्यास में एग्जाम पास कर ली.

इन शो में कर चुकी हैं काम

आपको बता दें, आईएएस अधिकारी बनने से पहले, वह 2011 में कर्नाटक प्रशासनिक सेवा (KAS) परीक्षा में शामिल हुईं थी, जिसे उन्होंने पास कर लिया था और दो साल तक केएएस अधिकारी के रूप में कार्य किया था. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर एच एस कीर्तना ने ‘कर्पूरदा गोम्बे’, ‘गंगा-यमुना’, ‘मुदिना आलिया’, ‘कनूर हेग्गादती’, ‘सर्कल इंस्पेक्टर’, ओ मल्लिगे’, ‘लेडी कमिश्नर’, ‘हब्बा’, ‘डोर’, ‘सिम्हाद्री’, ‘जननी’, ‘चिगुरू’ और ‘पुटानी एजेंट’ ‘जैसे कई कन्नड़ डेली टीवी शोज और फिल्में की हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.