UPTET 2021: उत्‍तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हुआ ये बडा ऐलान, 21 लाख अभ्‍यर्थी होंगे प्रभावित

यूपीटीईटी 2021 (UPTET 2021) परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्‍मीदवारों के लिये यूपी सरकार ने ये महत्‍वपूर्ण ऐलान किया है. उत्‍तर प्रदेश शिक्षक योग्‍यता परीक्षा के उम्‍मीदवार जरूर जानें

Published date india.com Updated: December 28, 2021 8:34 PM IST
UPTET 2021: उत्‍तर प्रदेश शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हुआ ये बडा ऐलान, 21 लाख अभ्‍यर्थी होंगे प्रभावित
Representative Image

UPTET 2021: उत्‍तर प्रदेश शिक्षक योग्‍यता परीक्षा 2021 (UPTET 2021) में भाग लेने वाले उम्‍मीदवारों के लिये यूपी सरकार ने बडी घोषणा की है. उत्‍तर प्रदेश सरकार ने 23 जनवरी 2022 को होने वाली परीक्षा में भाग लेने जा रहे उम्‍मीदवारों के लिए यूपी सरकार ने मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान क‍िया है. UPTET 2021 उम्‍मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में फ्री में यात्रा कर सकेंगे. हालांकि इसका लाभ उठाने के ल‍िये अभ्‍यर्थ‍ियों को टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड द‍िखाना होगा.

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) की यूपीटीईटी परीक्षा का आयोजन पहले 28 नवंबर 2021 को होने वाला था. लेकिन पेपर लीक की वजह से इसे रद्द कर दिया गया. नई तारीख जारी होने के बाद अब परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित होगी. इसके लिये एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2021 को जारी होगा. परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी 2022 को घोष‍ित होगा.

बता दें कि परीक्षा में 21 लाख उम्‍मीदवार शामिल होने वाले हैं. ऐसे में इन सभी उम्‍मीदवारों को मुफ्त परिवहन सुविधा प्राप्‍त होगी. 23 जनवरी 2022 को परीक्षा दो श‍िफ्ट में आयोजित होगी. पहली श‍िफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे तक होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.