UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024, 30 अप्रैल को होगा जारी, 2 लाख से ज्यादा स्टू़डेंट्स ने दिया है एग्जाम
Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 को 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
uk board result 2024
Uttarakhand Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 के इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 को 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा. 30 अप्रैल को साढ़े ग्यारह बजे 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ रिजल्ट बोर्ड मुख्यालय में जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. आइये जानते हैं कि कैसे और कहां चेक करना है?
ऐसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2024
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं.
- वहां होम पेज पर मौजूद उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का लिंक नजर आएगा.
- इनमें से अपने रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करें.
- इसके बाद आपके सामने Uttarakhand Board Result 2024 आ जाएगा.
- उसे चेक करें और भविष्य के लिए डाउनलोड करके अपने पास रख लें.
दो लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिया है एग्जाम
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं एग्जाम में इस साल टोटल 2,10,354 स्टूडेंट्स शामिल हुए थें. 10वीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक किया गया था. वहीं 12वीं बोर्ड का आयोजन 27 फरवरी 16 मार्च 2024 तक किया गया था.
पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड ने साल 2023 में 25 मई 2023 को रिजल्ट जारी किया था. तनु चौहान ने उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में 97.60 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर पूरे राज्य रैंक 1 लाकर टॉप किया था. इन्होंने 500 मार्क्स में से 488 मार्क्स प्राप्त किया था. वहीं हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर पूरे राज्य टॉप किया था. यूके बोर्ड 2023 कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 1,32,115 स्टूडेंट्स शामिल हुए थें. वहीं 12वीं बोर्ड एग्जाम में 1,27,236 स्टू़डेंट्स शामिल हुए थें.
यूके बोर्ड के 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट
- यूके बोर्ड कक्षा 12 वीं की टॉपर: तनु चौहान
- यूके बोर्ड कक्षा 12 वीं की दूसरी टॉपर: हिमानी
- यूके बोर्ड कक्षा 12 वीं तीसरा टॉपर: राज मिश्रा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें