
Priya Gupta
प्रिया गुप्ता को मीडिया का 5 साल का अनुभव है. इंडिया न्यूज, लोकमत और टीवी9 जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं. फिलहाल जॉब, एजुकेशन सहित महिला सशक्तिकरण ... और पढ़ें
Uttarakhand PSC requirement 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी और लेखपाल पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों को भरने के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाना होगा. रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जा रहे हैं. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर 2022 है. यदि आप सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस भर्ती की पूरी जानकारी आगे दी गई है.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 563 पदों को भरा जाएगा. रिवेन्यू सब इंस्पेक्टर के कुल 391 और लेखपाल के 172 पदों के लिए यह भर्ती निकाली गई है.भारत के किसी भी विश्वविद्यालय ग्रेजुएट या उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई शैक्षणिक योग्यता प्राप्त अभ्यर्थी इस फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. नोटिस का लिंक आगे दिया गया है.
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र सीमा 21 साल और अधिकतम सीमा 28 साल होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित उम्र के लोगों को उम्र में छूट दी जाएगी. इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
पुरुष अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और महिला अभ्यर्थी के लिए अधिकतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है यदि आप पर्वतीय मूल के हैं तो आपको पांच परसेंट की छूट दी जाएगी महिला अभ्यर्थी के लिए 45 किलो वजन होना अनिवार्य है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.