विकास दिव्यकीर्ति का Drishti IAS Coaching सील, देश में कितने है ये कोचिंग सेंटर्स, कितनी लगती है यहां पढ़ने की फीस

Vikas Divyakirti's Drishti IAS Coaching Seal: विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर को भी एमसीडी ने सील कर दिया है. ये कदम तीन यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों की मौत के बाद उठाया गया है.

Written by: Md. Raja Alam
Updated: July 30, 2024, 3:00 PM IST

Vikas Divyakirti Drishti IAS Coaching : यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की दुखद मौत के बाद एमसीडी ने दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित राउज आईएएस कोचिंग सेंटर के साथ ही घटना में शामिल करीब 20 कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है. इसमें देश के जाने-माने विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर को भी सील कर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, Drishti IAS Coaching सेंटर नेहरू विहार स्थित वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चलाया जा रहा था, जहां सैकड़ों छात्र तैयारी के लिए जाते थे. विकास दिव्यकीर्ति का Drishti IAS Coaching सेंटर देशभर में काफी लोकप्रिय है, जिसके चलते सील होने के बाद यह खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. लोग Drishti IAS Coaching की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि Drishti IAS Coaching देश में दिल्ली के अलावा और कहां मौजूद है और इसकी फीस क्या है?

Drishti IAS Coaching देश में कहां-कहां है?

विकास दिव्यकीर्ति ने 1999 में Drishti IAS Coaching सेंटर की स्थापना की थी. दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर देश के कई अलग-अलग हिस्सों में मौजूद है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के मुखर्जी नगर के अलावा, दृष्टि आईएएस कोचिंग की शाखाएं दिल्ली के करोल बाग, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, लखनऊ, राजस्थान की राजधानी जयपुर और मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मौजूद हैं.

दृष्टि आईएएस कोचिंग सेंटर की फीस कितनी है?

यहां कई कोर्स पढ़ाए जाते हैं, जिसमें सभी के लिए अलग-अलग फीस तय की गई है। न्यूज 18 के मुताबिक, जनरल साइंस के फाउंडेशन कोर्स (प्रीलिम्स और मेन्स) की फीस 1 लाख 15 हजार रुपये तक है. फीस की पूरी जानकारी इस प्रकार है- आईएएस प्रीलिम्स 2024 जीएस पेपर वन की फीस- 5000 रुपये, आईएएस प्रीलिम्स जीएस बैच 2025 की फीस 25 हजार रुपये है. आईएएस प्रीलिम्स (CSAT) 2025 बैच की फीस 12,000 रुपये है. IAS मुख्य परीक्षा (पेपर 1-3) की फीस 60,000 रुपये है. ये सभी ऑनलाइन कोर्स हैं.  

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.