WB Board 12th Result 2024: वेस्ट बंगाल 12वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Written By: Md. Raja Alam Updated by: Md. Raja Alam
Updated Date:May 8, 2024 7:00 AM IST

WB Board 12th Result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं एग्जाम 2024 का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख कर सकते हैं.

WB Board 12th Result 2024: देशभर में एक के बाद एक बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट जारी किए जा रहे हैं. इसी बीच पश्चिम बंगाल बोर्ड आज 8 मई 2024 को 12वीं एग्जाम का रिजल्ट जारी करने वाला है. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Advertising
Advertising

WB Board 12th Result 2024 कैसै चेक करें-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in या wbchse.wb.gov.in पर जाएं.
  • वहां होम पेज पर मौजूद WB Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और रोल कोड की मदद से लॉगिन करें.
  • आपका रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी कर सकते हैं.

8 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का आएगा रिजल्ट

वेस्ट बंगाल 12वीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 16 फरवरी से 29 फरवरी 2024 के बीच किया गया था. इस एग्जाम में करीब 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे. वहीं दसवीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी 2024 के बीच किया गया था. बोर्ड ने दसवीं एग्जाम का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया है.

WB Board 12th Result 2024 

बोर्ड के मुताबिक, वेस्ट बंगाल 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी होने के बाद 10 मई 2024 सुबह 10 बजे से मार्क्सशीट दी जाएगी. मार्क्सशीट की हार्ड कॉपी के लिए उम्मीदवार को पश्चिम बंगाल बोर्ड के 4 रीजनल सेंटर्स सहित 55 विभिन्न सेंटर्स पर जाना होगा. उनकी मार्क्सशीट उन्हीं सेंटर्स पर संस्थानों के प्रमुखों की ओर से दी जाएगी.

WB Board 12th Result 2024 Marksheet कैसे मिलेगी?

बोर्ड के मुताबिक, वेस्ट बंगाल 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी होने के बाद 10 मई 2024 सुबह 10 बजे से मार्क्सशीट दी जाएगी. मार्क्सशीट की हार्ड कॉपी के लिए उम्मीदवार को पश्चिम बंगाल बोर्ड के 4 रीजनल सेंटर्स सहित 55 विभिन्न सेंटर्स पर जाना होगा. उनकी मार्क्सशीट उन्हीं सेंटर्स पर संस्थानों के प्रमुखों की ओर से दी जाएगी. मार्क्सशीट में नीचे दी गई इन जरूरी जानकारी की जांच जरूर करें-

  1. परीक्षा का नाम
  2. बोर्ड का नाम
  3. छात्र का नाम
  4. रोल नंबर
  5. जन्म तिथि (डीओबी)
  6. मां का नाम
  7. पिता का नाम
  8. विषय नाम
  9. विषय कोड
  10. प्रैक्टिकल पेपर मार्क्स
  11. विषयों के कुल अंक
  12. छात्र का ग्रेड
  13. छात्र का अंतिम परिणाम (पास या फेल )
Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें