Railway Jobs: 10वीं पास के लिए 3 हजार से ज्यादा नौकरियां, नहीं देना होगा कोई एंट्रेंस

रेलवे में 3000 हजार से ज्यादा अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 को शुरू कर दी गई है. आवेदन की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2024 है. ऑफिशियल वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in से आवेदन कर सकते हैं.

Published date india.com Published: December 18, 2023 12:16 PM IST
Railway Jobs: 10वीं पास के लिए 3 हजार से ज्यादा नौकरियां, नहीं देना होगा कोई एंट्रेंस

नई दिल्लीः रेलवे में दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होने जा रही है. पश्चिम मध्य रेलवे जॉन ने भर्ती के लिए ऑफिशियल सूचना जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अपरेंटिसशिप ट्रेनिंग पद पर कुल 3015 उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी.

आवेदन करने की आखिरी तारीख

रेलवे में अप्रेंटिस पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2023 को शुरू कर दी गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी 2024 रखी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता

रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए. साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया

ये भर्ती मेरिट के आधार पर डायरेक्ट की जाएगी. मतलब, किसी भी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. बल्कि, उम्मीदवारों की नियुक्ति दसवीं और आईटीआई में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होगी.

उम्र सीमा

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए. इससे ज्यादा या कम होने पर उम्मीदवार योग्य नहीं माना जाएगा. वहीं सभी आरक्षित वर्गों को तय नियम के अनुसार उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

अप्रेंटिस भर्ती आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को कुल 136 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा. वही महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को कुल 36 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
  • वहां होम पेज पर मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • आवेदन पेज खुलने पर वहां मांगी जाने वाली तमाम जरूरी जानकारी को भरें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करके अपने पास रख लें.

आवेदन करने के लिए यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें- direct link

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Career Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.