BJP विधायक सुरेश भारद्वाज ने संस्कृत में ली शपथ, इस बार लगाई है जीत की हैट्रिक

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में बीजेपी के जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली...

Written by: India.com News Desk Edited by: mukesh tiwari
Published: December 27, 2017, 12:13 PM IST

शिमला. शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में बीजेपी के जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जयराम सरकार के शपथग्रहण समारोह में विधायक सुरेश भारद्वाज अपनी भाषा से खबरों में छा गए. सुरेश भारद्वाज ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ संस्कृत भाषा में ली. सुरेश भारद्वाज राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. वह शिमला सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. 

सुरेश भारद्वाज सबसे पहले 1990 में शिमला सीट से विधायक चुने गए थे. इसके बाद वह लंबे अंतराल के बाद 2007 और 2012 में चुनाव जीतने के बाद 2017 में जीत की हैट्रिक बनाकर विधानसभा पहुंचे. 2017 के विधानसभा चुनाव में पहले उनका टिकट काट लिया गया था लेकिन बाद में फिर मिल गया. 65 वर्षीय भारद्वाज बीएससी व लॉ ग्रेजुएट हैं. छात्र जीवन से ही वह एबीवीपी से जुड़े रहे और फिर सक्रिय राजनीति में आए.

1982 में वह प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे. उसके बाद 2003 से लेकर 2006 तक उन्होंने फिर बीजेपी की कमान संभाली. विधानसभा में उन्हें बीजेपी का मुख्य सचेतक चुना गया है. भारद्वाज ने हरिश जनारथा को 1903 मतों से हराया, जबकि कांग्रेस के हरभजन सिंह भज्जी को कुल 2680 व सीपीएम के संजय चौहान को 3047 मत मिले.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chandigarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.