अमृतसर नगर निगम चुनाव नतीजे: कांग्रेस ने बाकी दलों का सूपड़ा किया साफ

पंजाब में 17 दिसंबर को तीन नगर निगमों, 32 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव होने के बाद अब परिणान आने शुरू हो गए हैं.

Published date india.com Updated: December 18, 2017 12:31 AM IST
Maharashtra Lok Sabha Bypoll Results
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: पंजाब में 17 दिसंबर को तीन नगर निगमों, 32 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव होने के बाद अब परिणान आ गए हैं. तीनों नगर निगमों में कांग्रेस ने जबर्दस्त जीत हासिल की है. राजासंसी में कांग्रेस ने सभी 13 सीटें जीत ली हैं, वहीं बेगोवाल से अकाली दल की जीत हुई है. अमृतसर के 29 वार्ड्स में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है.

पंजाब के निकाय चुनावों का मतदान 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक के बीच हुआ. मतदान समाप्त होने के बाद ही वोटों की गिनती भी आज ही कर ली जाएगी.अमृतसर नगर निगम में 756 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. बता दें कि बीजेपी 50 और अकाली दल 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पंजाब बीजेपी अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि कांग्रेस ने धक्केशाही के साथ जीत दर्ज की. चुनाव आयोग ने भी भूमिका ढंग से नहीं निभाई.

शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी अमृतसर नगर निगम चुनावों में  गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही थी.  पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ये मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बड़ी जीत मानी जाएगी.

कांग्रेस के मार्च में राज्य में सत्ता संभालने के नौ महीने बाद ही ये चुनाव हो रहे हैं. पंजाब के इस बार के निकाय चुनाव कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही थी लेकिन नतीजों ने कांग्रेस के पक्ष में जनता का रुझान सामने ला दिया.

पहली बार हो रहा नोटा का इस्तेमाल

इस बार पंजाब में पहली बार मतदाता को निगम चुनाव में नोटा का भी अधिकार था. चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से कराए गए.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

#कुल 85 में से कांग्रेस ने 69 सीटें जीती, अकाली-बीजेपी को12 सीटें, अन्य को 4 सीटें

#अब तक घोषित 52 में से 37 सीटें कांग्रेस को मिलीं

#बीजेपी-अकाली के खाते में 11 सीटें

#कांग्रेस ने राजासांसी की सभी 13 सीटें जीतीं

#बेगोवाल से जीता अकाली उम्मीदवार

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chandigarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.