LIVE

राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़, और तेलंगाना में नतीजों के बाद, शुरू हुई CM पद की दौड़ , जाने चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स

Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में चुनावी नतीजे आने के बाद अब सरकार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हालांकि, पार्टी के लिए इन राज्यों में सीएम पद का चुनाव एक बड़ा चैलेंज होगा वहीं, तेलंगाना में रेवंत रेड्डी का नाम आगे चल रहा है.  

Written by: Shivani sharma Edited by: Shivani sharma
Published: December 4, 2023, 8:53 AM IST

Election Results 2023 Live Update: देश में चार राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना) में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जहां बीजेपी ने प्रचंड बहुमता पाकर शानदार जीत हासिल की है, वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को मात देकर सत्ता हासिल की है.

अब जैसे की नतीजें आ गए हैं तो अब इन चारों राज्यों में सीएम पद का ऐलान कुछ ही दिनों में किया जा सकता है. संभावना है कि इन राज्यों में नए सीएम का ऐलान 10 दिसंबर तक हो सकता है. सीएम पद के लिए नाम फाइनल होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा.

कैसा रहा पार्टियों का प्रर्दशन

चुनावी नतीजों में बीजेपी का प्रदर्शन सबसें शानदार रहा है. बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो यहां बीजेपी को 230 में से 163 सीटों पर जीत मिली है. यहां कांग्रेस के हिस्से में 66 सीटें आईं हैं, जबकि एक सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी ने जीत हासिल की है. छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से बीजेपी को 54 सीटों पर जीत मिली है, कांग्रेस ने यहां 35 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 1 सीट जीजीपी के खाते में आई है.

अगर बात करें राजस्थान की तो यहां 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुआ था. इसमें से 115 सीट पर बीजेपी को जीत मिली है, कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि भारतीय आदिवासी पार्टी को 3, बसपा को 2, आरएलडी को 1 सीट पर जीत मिली है. 8 निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतने में कामयाब रहे हैं.

Follow updates here:

  • Dec 4, 2023 1:40 PM IST

  • Dec 4, 2023 1:24 PM IST
    राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का कहना है, ‘हम इसे खेल के तौर पर लेंगे और हार से सबक लेंगे…’
  • Dec 4, 2023 1:10 PM IST

    हैदराबाद में पार्टी कार्यालय पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य पार्टी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के पक्ष में ‘सीएम-सीएम’ के नारे लगाए.

  • Dec 4, 2023 12:46 PM IST
    हैदराबाद में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख रेवंत रेड्डी और अन्य कांग्रेस विधायक मौजूद हैं
  • Dec 4, 2023 12:43 PM IST

    बीजेपी की जीत के बाद राज्य के सीएम को लेकर सियासत में हलचल मच गई है. इस बीच भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान के चर्चित नेता बाबा बालकनाथ को दिल्ली बुलाया है.

  • Dec 4, 2023 11:25 AM IST

  • Dec 4, 2023 10:17 AM IST

  • Dec 4, 2023 9:15 AM IST

    तेलंगाना में जीत के बाद कांग्रेस अब सरकार बनाने को तैयार है. इसके लिए आज (4 दिसंबर) को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इसमें विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है.


  • Dec 4, 2023 9:14 AM IST

    तेलंगाना में जीत के बाद कांग्रेस अब सरकार बनाने को तैयार है. इसके लिए आज (4 दिसंबर) को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इसमें विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है.


  • Dec 4, 2023 9:13 AM IST

    तेलंगाना में जीत के बाद कांग्रेस अब सरकार बनाने को तैयार है. इसके लिए आज (4 दिसंबर) को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इसमें विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है.


Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.