Chhattisgarh assembly election 2018: सीएम रमन सिंह सहित 4 मंत्रियों को बढ़त, रुझानों में कांग्रेस की लीड बरकरार

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से 56 पर बढ़त बना ली है हालांकि सीएम रमन सिंह अपनी लीड बरकरार रखने में कामयाब हैं

Published: December 11, 2018, 12:30 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के रुझानों में मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित 4 मंत्री आगे चल रहे हैं. मतगणना के शुरुआती दो घंटे के रुझान कांग्रेस के पक्ष में नजर आ रहे हैं. कांग्रेस ने 90 सीटों में से 56 पर बढ़त बनाई है. राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा 27 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है, जोश से भरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ने भी शुरू कर दिए हैं.

राजनांदगांव से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, रायपुर दक्षिण से मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भिलाई से मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डे, कुरुद से मंत्री अजय चंद्राकर और बैकुंठपुर से भैयालाल रजवाड़े आगे चल रहे हैं. लोकनिर्माण मंत्री राजेश मूणत रायपुर पश्चिम विधानसभा और मंत्री दयालदास बघेल नवागढ़ विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं. कांग्रेस के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टी.एस सिंह देव ने बढ़त बनाई हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अजीत जोगी मरवाही विधानसभा से आगे चल रहे हैं. खरसिया विधानसभा से कांग्रेस के उमेश पटेल आगे चल रहे हैं. उमेश के खिलाफ भाजपा ने रायपुर कलेक्टर ओमप्रकाश चौधरी को उतारा था. उमेश पटेल पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय नंदकुमार पटेल के बेटे हैं. (इनपुट एजेंसी)

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: भाजपा कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले के बीच सत्ता परिवर्तन की आहट

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.