live

Narayanpur Chunav Result 2023: नारायणपुर, अंबिकापुर, रायपुर सिटी, भरतपुर-सोनहत सीट के आ गए नतीजे, जानें कौन कहां जीता?

Chhattisgarh Chunav Result 2023 : छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 नतीजे, छत्तीसगढ़ की नारायणपुर, अंबिकापुर, रायपुर सिटी, भरतपुर-सोनहत सीटों पर परिणाम सामने आ गए हैं.

Published date india.com Updated: December 3, 2023 8:51 PM IST
नारायणपुर, अंबिकापुर, रायपुर सिटी, भरतपुर-सोनहत सीट पर अपडेट यहां देखें.
नारायणपुर, अंबिकापुर, रायपुर सिटी, भरतपुर-सोनहत सीट पर अपडेट यहां देखें.

Narayanpur Chhattisgarh Chunav Result 2023 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों में से कितनी पर किसकी सरकार आएगी, ये परिणाम साफ हो गया है. नारायणपुर, अंबिकापुर, रायपुर सिटी, भरतपुर-सोनहत वहां की हॉट सीटों में शुमार हैं. इन सीटों पर किसका जोर रहा और विजयी कौन हुआ, ये जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

नारायणपुर- इस सीट पर INC से देव बहादुर सिंह और BJP से संपत अग्रवाल आमने-सामने माने जा रहे हैं. यहां से 2018 में कांग्रेस से चंदन कश्यप जीते थे.

अंबिकापुर- इस सीट को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है. पिछली तीन बारे में यहां से कांग्रेस से टीएस सिंह देव चुने गए.

रायपुर सिटी- इस सीट को भी छत्तीसगढ़ की मुख्य सीट का दर्जा प्राप्त है. यहां पर करीब दो लाख मतदाता है. 2018 में यहां से विकास उपाध्याय ने कांग्रेस पार्टी से जीत दर्ज की थी.

भरतपुर-सोनहत- इस सीट से 2018 में कांग्रेस के गुलाब सिंह कमरो विजयी हुए थे.

Live Updates

  • Dec 3, 2023 8:51 PM IST

    बीजेपी उम्मीदवार राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज कर ली है.

  • Dec 3, 2023 8:50 PM IST

    भारतीय जनता पार्टी के पुरंदर मिश्रा ने रायपुर सिटी से जीत दर्ज की है.

  • Dec 3, 2023 7:30 PM IST

    नारायणपुर से भारतीय जनता पार्टी के केदार कश्यप ने जीत हासिल की है.

  • Dec 3, 2023 7:29 PM IST

    भरतपुर सोनहत से भारतीय जनता पार्टी की रेणुका सिंह सरुता ने बड़ी जीत दर्ज की है.

  • Dec 3, 2023 5:55 PM IST

    रायपुरसीटी नॉर्थ से भारतीय जनता पार्टी के पुरंदर मिश्रा ने दर्ज की जीत.

  • Dec 3, 2023 4:32 PM IST

    रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 को लेकर वोटों की गिनती जारी है. वीडियो राज्य कांग्रेस कार्यालय के बाहर से है.

  • Dec 3, 2023 4:29 PM IST

    भाजपा उम्मीदवार Kedar Kashyap नारायणपुर से जीत रहे है, Bsp उम्मीदवार Ayatu Ram Mandavi हार रहे हैं.

  • Dec 3, 2023 2:47 PM IST

    छत्तीसगढ़ में भाजपा की बढ़त पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, ‘राज्य की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और गारंटी पर भरोसा दिखाया है. पीटीआई ने सिंह के हवाले से कहा, ”प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में (चुनाव प्रचार के लिए) पर्याप्त समय दिया.’

  • Dec 3, 2023 10:43 AM IST

    छत्तीसगढ़ में बीजेपी- 51,
    कांग्रेस- 37,
    अन्य- 2
    सीटों पर आगे है. मतगणना जारी है.

  • Dec 3, 2023 10:43 AM IST

    छत्तीसगढ़ में बीजेपी- 51,
    कांग्रेस- 37,
    अन्य- 2
    सीटों पर आगे है. मतगणना जारी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.