कांग्रेस को फिर बड़ा झटका! राधिका खेड़ा ने छोड़ी पार्टी, बताया क्या है नाराजगी की वजह?

Radhika Khera Resigns: राधिका ने इस्तीफे पत्र में कहा कि आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं.

Written by: Gargi Santosh
Published: May 5, 2024, 4:58 PM IST

Radhika Khera Resigns from Congress: लोकसभा चुनाव की जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में पार्टी प्रवक्ता और राज्य में मीडिया को-ऑर्डिनेटर राधिका खेड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर ट्वीट कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया.

राधिका ने ट्वीट में लिखा- आज अत्यंत पीड़ा के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्याग रही हूं व अपने पद से इस्तीफ़ा दे रही हूं. हां मैं लड़की हूं और लड़ सकती हूं, और वही अब मैं कर रहीं हूं. अपने व देशवासियों के न्याय के लिए मैं निरंतर लड़ती रहूंगी.

राधिका ने बताई इस्तीफा देने की वजह

एक्स पर ट्वीट करने के साथ ही राधिका ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखा इस्तीफा पत्र भी सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने अपने पत्र में लिखा- आदिकाल से ये सत्य रहा है कि धर्म का साथ देने वालों का विरोध होता रहा है…और हिरण्यकशिपु से लेकर रावण-कंस इसका उदाहरण है. वर्तमान समय में प्रभु श्री राम का नाम लेने वालों का कुछ लोग इसी तरह से विरोध कर रहे हैं.

राधिका ने पत्र में लिखा- मैंने जिस पार्टी को अपने 22 साल से ज्यादा का समय दिया, जहां एनएसयूआई से लेकर एआईसीसी के मीडिया विभाग में पूरी ईमानदारी से काम किया. आज वहां ऐसे तीव्र विरोध का सामना मुझे करना पड़ा है, क्योंकि मैनें रामलला के दर्शन किए.

मुझे न्याय नहीं मिला: राधिका खेड़ा

उन्होंने कहा- मेरे इस पुनीत कार्य का विरोध इस स्तर तक पहुंच गया कि मेरे साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए घटनाक्रम में मुझे न्याय देने से इनकार कर दिया गया. राधिका ने लिखा मैंने हमेशा ही दूसरों के न्याय के लिए हर मंच से लड़ाई लड़ी है, लेकिन जब खुद के न्याय की बात आई तो पार्टी में मैंने स्वयं को हारा हुआ पाया.

राधिका खेड़ा ने लिखा- प्रभु श्री राम की भक्त और एक महिला होने के नाते मैं बहुत ही आहत हूं…बार-बार पार्टी के समस्त शीर्ष नेताओं को अवगत कराने के बाद भी जब मुझे न्याय नहीं मिला, तो मैंने यह कदम उठाया और पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.