Journalist Murder: 'सिर पर चोट के 15 निशान, टूटी पसलियां; लिवर के 4 टुकड़े', मौत से पहले पत्रकार को जमकर किया टॉर्चर

Chhattisgarh Journalist Murder: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को SIT ने रविवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है.

Published date india.com Published: January 6, 2025 12:11 PM IST
Chhattisgarh Journalist Murder

Chhattisgarh Journalist Murder: छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को SIT ने रविवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया. इन सबके बीच पत्रकार मुकेश चंद्राकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी सामने आई है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से इस खौफनाक हत्याकांड की प्रकृति का पता चलता है. रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या से पहले मुकेश को जमकर टॉर्चर किया गया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित के सिर पर 15 फ्रैक्चर थे. उसकी गर्दन टूट गई थी और उसका दिल फट गया था. हत्या के बाद से ही आरोपी सुरेश चंद्राकर फरार चल रहा था.

डॉक्टर भी हैरान

28 वर्षीय पत्रकार का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों को लिवर के चार टुकड़े, पांच टूटी पसलियां, सिर पर 15 फ्रैक्चर, एक टूटी हुई गर्दन और उसका दिल फटा हुआ मिला. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने 12 साल के करियर में ऐसा मामला नहीं देखा है. डॉक्टरों के मुताबिक हत्या में आरोपियों की संख्या 2 से अधिक रही होगी.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, पत्रकार मुकेश चंद्राकर (33) एक जनवरी को अचानक लापता हो गए थे और उनका शव तीन जनवरी को बीजापुर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया था. राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया था कि मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर का संबंध कांग्रेस से था. हालांकि, कांग्रेस ने दावा किया कि सुरेश चंद्राकर हाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे.

अब तक कितनी गिरफ्तारी?

बीजापुर में सड़क निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली एक खबर प्रकाशित हुई थी, जिसे मुकेश चंद्राकर की हत्या की वजह बताई जा रही है. यह निर्माण कार्य ठेकेदार सुरेश चंद्राकर से जुड़ा हुआ था. मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें सुरेश चंद्राकर के भाई दिनेश चंद्राकर और रितेश चंद्राकर भी शामिल हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.