छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी की हत्या कर डेड बॉडी के किए कई टुकड़े, पानी की टंकी में शव को छिपाया

छत्तीसगढ़ के उसलापुर में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Published date india.com Published: March 6, 2023 10:28 AM IST
छत्तीसगढ़ में पति ने पत्नी की हत्या कर डेड बॉडी के किए कई टुकड़े, पानी की टंकी में शव को छिपाया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक वारदात ने दिल्ली की श्रद्धा मर्डर केस की याद दी है. उसलापुर में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर दिए. आरोपी ने पत्नी के शव के टुकड़ों को पानी की टंकी में रख दिया. पुलिस ने पानी की टंकी से शव के टुकड़ों को बरामद किया है.पुलिस का कहना है कि शव के टुकड़े को 1-2 महीने पहले टंकी में रखा गया था. पुलिस का कहना है कि आरोपी पवन ठाकुर को अपनी पत्नी सती साहू की कथित तौर पर हत्या करने और उसके टुकड़े-टुकड़े कर अपने घर की पानी की टंकी में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे. दोनों में अक्सर किसी बात को लेकर लड़ाई होती थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Topics

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.