Arshdeep Singh इस समय भारत के बेस्ट लेफ्ट आर्म पेसर, पीयूष चावला ने की तारीफ

World Cup 2023: अर्शदीप सिंह के बारे में पीयूष चावला ने कहा कि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ लेफ्ट आर्म पेसर हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप में टीम ने अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों को चुना है.

Published date india.com Updated: September 6, 2023 5:36 PM IST
arshdeep-singh
arshdeep-singh

Piyush Chawla on Arshdeep Singh: पीयूष चावला ने अर्शदीप सिंह की तारीफ की है. टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर का कहना है कि अर्शदीप इस समय भारत में बाएं हाथ के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं. हालांकि अर्शदीप को वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल नहीं किया. चावला का कहना है कि भारत में जो भी बाएं हाथ के पेसर हैं उनमें अर्सदीप सिंह सर्वश्रेष्ठ हैं. अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए 33 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं, वहीं उन्होंने तीन वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं. लेकिन वह एक भी विकेट नहीं ले पाए हैं.

स्टार स्पोर्ट्स के साथ बात करते हुए चावला ने कहा, ‘अगर हमारे पास बाएं हाथ के पेसर का विकल्प नहीं है. अगर हम सभी को देखें तो अर्शदीप सिंह सर्वश्रेष्ठ विकल्प नजर आते हैं. हालांकि, अगर आप अर्शदीप की तुलना उन तीन गेंदबाजों के साथ करें जिन्हें वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है, तो इन तीनों का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और उनके पास काफी अनुभव है.’

चावला ने यह भी कहा कि आप वर्ल्ड कप जैसे टूर्नमेंट के लिए अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ियों को चुनते हैं. और भारत ने वही किया. भारत ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को तेज गेंदबाजों के चुना है.

चावला ने आगे कहा, ‘वर्ल्ड कप जैसे टूर्नमेंट में आप अपने सबसे अनुभवी गेंदबाजों के साथ जाते हैं क्योंकि जब दबाव भरी परिस्थिति आती है, तो इससे पार पाना आसान नहीं होता. तो, मुझे लगता है कि इसी वजह से अर्शदीप इस टीम में नहीं हैं. और उनके स्थान पर तीन सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज उस टीम का हिस्सा हैं.’

भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में 2007 के बाद से ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है. उस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम जल्दी बाहर हो गई थी. इसके बाद 2011 में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता. भारतीय टीम 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल तक पहुंची. इस बार वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है और भारत पर अपने घर पर अच्छा करने का दबाव है.

वनडे क्रिकेट में भारत का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि इससे पहले उसने श्रीलंका और न्यूजीलैंड को हराया था. भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में हराया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.