आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में शॉ पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इस समय करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में शॉ पर किसी टीम ने बोली नहीं लगाई. एक समय था जब पृथ्वी शॉ को भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता था. लेकिन समय के साथ पृथ्वी का प्रदर्शन भी गिरता गया और वह कई गैरजरूरी कारणों से भी सुर्खियों में रहे. पृथ्वी शॉ कई बार अपने बढ़े हुए वजन के कारण भी ट्रोल्स के निशाने पर आए. अब इन सारी बातों को लेकर शॉ का दर्द छलका है. सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह दुखी मन से अपने दिल की बात कहते दिख रहे हैं.
खुद को ट्रोल होते देखता हूं- पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल होते हुए देखते रहते हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने ऊपर बने सारे मीम्स भी देखते हैं. शॉ ने कहा कि वह मानते हैं कि ट्रोलिंग अच्छी चीज नहीं है लेकिन इतनी बुरी भी नहीं है. शॉ ने कहा कि जब वह कई बार बिना किसी वजह के खुद को निशाना बनते देखते हैं तो उन्हें अजीब लगता है.
पृथ्वी शॉ ने कहा, “अभी हाल ही में मेरा बर्थडे था. मैं अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट कर रहा था लेकिन मुझे इसके लिए ट्रोल कर दिया गया था कि पृथ्वी शॉ प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं पार्टी कर रहे हैं. जब इस टाइप की बातें सुनी तो मुझे लगा कि मैं पूरे साल तो मैच की प्रैक्टिस करता हूं क्या साल का एक दिन मैं अपनी खुश के लिए नहीं जी सकता हूं.”
पृथ्वी शा ने कई गलतिया की है लेकिन यहाँ बहुत सेंस की बात कर रहा है बंदा । ईमानदार । pic.twitter.com/jcNYm6nizX
बता दें कि पृथ्वी शॉ की गिनती किसी समय भारत के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में की जाती थी. पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट डेब्यू में ही शतक लगाया था और सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बने. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए शॉ एक ओवर में 6 चौके भी जड़ चुके हैं. वह भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और उनके नेतृत्व में भारतीय अंडर-19 टीम ने साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था.
Add India.com as a Preferred Source
हालांकि ये सब बीती बातें हैं. फिलहाल पृथ्वी फार्म के लिए जूझ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट कर कहा कि आप अपनी बल्लेबाजी और फिटनेस पर ध्यान दें, आप किसी के बैकअप खिलाड़ी भी नहीं हैं जबकि शुभमन जैसे हम उम्र खिलाड़ी गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं और अभिषेक एसआरएच के लिए मुख्य बल्लेबाज हैं और वे अतीत में आपके अंडर खेल चुके हैं. आशा है कि अब आपको वास्तविकता का पता चल जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.