WATCH: विराट कोहली ने मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला को पंजाबी में भेजा खास संदेश

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने रविवार को मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला को एक खास संदेश भेजा।

Published date india.com Published: December 19, 2021 4:41 PM IST
WATCH: विराट कोहली ने मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला को पंजाबी में भेजा खास संदेश
विराट कोहली (Twitter)

इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) सीज़न में मैनचेस्टर सिटी (Manchester City) की सनसनीखेज जीत पर भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला (Pep Guardiola) को एक खास संदेश भेजा। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान कोहली ने ट्विटर के जरिए गार्डियोला को वीडियो मेसेज भेजा। बता दें कि ये दोनों हस्तियां स्पोर्ट्स वियर ब्रांड पूमा (PUMA) से जुड़े हैं।

वीडियो में कोहली ने पंजाबी अंदाज में कहा, “पेप, बोहोत वड़िया चल रहा है काम। तू काम खिचेया है मैन सिटी विच, रुकना नहीं हूं, ठीक है। इस वारी वी टाइटल लेके जाना है (पेप, गेम वास्तव में अच्छा चल रहा है। आपने मैन सिटी के लिए चमत्कार किया है, अब रुकें नहीं, ठीक है। हमें ये खिताब फिर से घर ले जाना है)।”

गार्डियोला की टीम इस सीजन खिताबी जीत की प्रबल दावेदार है। सिटी ने अब तक लगातार सात मैच जीते हैं जिसमें बुधवार को लीड्स यूनाइटेड के खिलाफ 7-0 से मिली शानदार जीत शामिल है। अब डिफेंडिंग चैंपियन का लक्ष्य इस शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए का आज न्यूकैसल युनाइटेड एफसी के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर अंकतालिका में शीर्ष स्थान को मजबूत करना है।

ये पहला मौका नहीं है जब भारतीय कप्तान ने मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर के प्रति अपना समर्थन दिखाया हो। पिछले साल की शुरुआत में PUMA द्वारा आयोजित किए गए वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान कोहली ने फुटबॉल के प्रति अपनी गहरी रुचि व्यक्त की थी और पेप ने भी कोहली को आईपीएल सीज़न से पहले शुभकामनाएं दी थीं।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.