By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Cricket Hindi
- 05 Big Reasons Why India Lost Centurion Test
IND VS SA: सेंचुरियन में 'कटी नाक', पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार की पांच बड़ी वजह
डीन एल्गर के शतक के बाद कगिसो रबाडा, नांद्रे बर्गर और मार्को यानसेन की घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में भारत को पारी और 32 रन से हरा दिया. साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ पहली पारी में 163 रन की बढ़त हासिल की थी, भारतीय टीम दूसरी पारी में 34.1 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई
सेंचुरियन. भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पारी और 32 रन से हार का सामना करना पड़ा है. सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम खेल के तीसरे दिन दूसरी पारी में 131 रन पर ढेर हो गई. साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली थी. भारतीय टीम का इस हार के साथ साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका. भारतीय टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनोंं विभाग में निराश किया. टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फेल रहा, वहीं मध्यक्रम में भी बल्लेबाजों ने निराश किया. गेंदबाजी में भी बुमराह को छोड़कर कोई गेंदबाज प्रभाव नहीं डाल सके.
टीम इंडिया की हार की पांच बड़ी वजह
1. बल्लेबाजों का फ्लॉप शो:
सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों की कलई खुल गई. पहली पारी में केएल राहुल (101 रन) ने शतक लगाया, तो दूसरी पारी में विराट कोहली (76 रन) ने अर्धशतक लगाया. इसके अलावा कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खुल सका. कप्तान रोहित शर्मा पहली पारी में पांच रन जबकि दूसरी पारी में वह खाता भी नहीं खोल सके. यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर भी पूरी तरह फ्लॉप रहे.
2. टॉप ऑर्डर ने किया निराश:
भारतीय टीम को सेंचुरियन टेस्ट में ठोस शुरुआत नहीं मिल सकी. दोनों ही इनिंग में टीम का टॉप ऑर्डर फेल रहा. रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के अलावा शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा. रोहित शर्मा दोनों इनिंग में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, वहीं यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 17 रन और दूसरी पारी में पांच रन बनाए. शुभमन गिल भी फ्लॉप रहे और पहली पारी में दो रन और दूसरी पारी में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
इसे भी पढ़ें: IND VS SA: जसप्रीत बुमराह ने जहीर खान की बराबरी की, सेंचुरियन टेस्ट में बनाया रिकॉर्ड
3. गेंदबाजी में नहीं दिखी धार, शार्दुल ठाकुर- प्रसिद्ध कृष्णा रहे बेअसर
सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह निराश किया. शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा साउथ अफ्रीका में प्रभाव नहीं छोड़ सके. जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, वहीं सिराज ने दो बल्लेबाजों को आउट किया. शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके, जिससे साउथ अफ्रीका की टीम ने 408 रन बनाया और मजबूत बढ़त हासिल की.
4. डीन एल्गर की दमदार पारी
साउथ अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर का बल्ला भारत के खिलाफ एक बार फिर चला और डीन एल्गर ने 185 रन की दमदार पारी खेली. भारत का कोई गेंदबाज डीन एल्गर को डिगा नहीं सका और एल्गर ने साउथ अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. अश्विन को इस मैच में खिलाया गया था, मगर अश्विन भी इस मैच में एल्गर के सामने फेल रहे.
5. उछाल भरी पिच पर फिर खुली पोल
भारतीय टीम भले ही अपने घर में विरोधी टीम को धूल चटा देती है, मगर विदेश में उछाल भरी पिच पर उनकी कलई खुल जाती है. सेंचुरियन की पिच में हालांकि वैसे गति नहीं थी, मगर उछाल, स्विंग और सीम के आगे भारत के बल्लेबाज टिक नहीं सके. साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, डेब्यू मैच खेल रहे नांद्रे बर्गर और मार्को यानसेन के आगे भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.
Also Read:
-
स्मृति मंधाना ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में रच डाला इतिहास!
-
स्मृति मंधाना ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में रच डाला इतिहास!
-
T20 World Cup 2026: संन्यास के बाद इस नए प्रोफेशन में हाथ आजमा रहे मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ कर रहे प्रयोग
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें