टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभी चल रहा है. शनिवार, 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले होंगे. और इस बीच आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2028 की टीमों के बारे में जानकारी दे दी है. सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए ऑटोमैटिक क्वॉलिफाइ कर गई हैं. इसके साथ ही क्वॉलिफाइ करने वाली बाकी टीमों के बारे में भी पता चल गया है.
पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली. सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम ग्रुप ए से भारत के साथ, ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ग्रुप सी से और साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें ग्रुप डी से सुपर 8 में पहुंची हैं.
ऑस्ट्रेलिया की टीम हालांकि सुपर 8 में नहीं पहुंची है लेकिन संयुक्त मेजबान होने के नाते उसे भी टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए डायरेक्ट एंट्री मिल गई है.
आखिरी तीन टीमें जो क्वॉलिफाइ करेंगी वह आईसीसी की टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में अगले तीन पायदानों पर होंगी. आईसीसी ने इसकी कट-ऑफ डेट 9 मार्च को रखी है. जो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का अगला ही दिन है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को खेला जाना है.
ऐसे में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीमें ही वह जगह लेंगी. क्योंकि कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच इस रैंकिंग पर असर नहीं डाल सकता. 20 टीमों के वर्ल्ड कप के आखिरी 8 जगह के लिए रिजनल क्वॉलिफिकेशन खेले जाएंगे.
बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में इसका हिस्सा थी. लेकिन उसने भारत में अपने लीग मैच खेलने से इनकार कर दिया. बांग्लादेश चाहता था कि उसके ग्रुप मैच श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं. हालांकि आईसीसी इसके लिए राजी नहीं हुआ.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच कई चक्र की बातचीत के बाद आखिर में बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होना पड़ा. उसके स्थान पर स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शामिल किया गया. हालांकि बांग्लादेश की टीम की जगह अब अगले टी20 वर्ल्ड कप में पक्की हो गई है. वहीं स्कॉटलैंड को इसके लिए अब क्वॉलिफिकेशन में खेलना होगा.
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड- मेजबान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 से 2028 टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफाइ करने वाली टीमें
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे
आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली टीमें
अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.