14 Year Old Vaibhav Suryavanshi Appointed As Vice Captain Of Bihar Team In Ranji Trophy
14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार की टीम ने बनाया उपकप्तान
Vaibhav Suryavanshi: बिहार क्रिकेट असोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के अगले सीजन के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है. इसमें पहले दो मैचों के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम का कप्तान बनाया गया है.
पटना: वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खूब धमाल मचाया. 14 साल के इस खिलाड़ी ने बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया. उसके बाद अंडर-19 क्रिकेट में भी सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला. अब इस खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. बुधवार से शुरू हो रहे रणजी सीजन में सूर्यवंशी को बिहार की टीम के पहले दो मैचों के उपकप्तान बनाया गया है. सकीबुल गनी टीम को टीम की कप्तानी सौंपी गई है.
बिहार 15 अक्टूबर से पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में प्लेट लीग सीजन की अपनी शुरुआत करेगा. उसका पहला मैच अरुणाचल प्रदेश से होगा. टीम की घोषणा रविवार देर रात बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने की. पिछले रणजी सत्र में एक भी जीत दर्ज न कर पाने से बिहार को नुकसान हुआ. बिहार की टीम प्लेट लीग में खिसक गई थी.
सूर्यवंशी ने 2023-24 सत्र में 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया. बाद में वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले सबसे कम उम्र (13) के खिलाड़ी बन गए. उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा भी किया.
सूर्यवंशी को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में चुना था. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ केवल 35 गेंद पर शतक लगाकर पुरुष क्रिकेट में टी 20 में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र (14) का विश्व रिकॉर्ड बनाया. यह आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक भी था.
सूर्यवंशी के बिहार के लिए पूरा सत्र खेलने की संभावना नहीं है, क्योंकि वह अगले साल की शुरुआत में जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने की दौड़ में होंगे.
बिहार की टीम: पीयूष कुमार सिंह, भास्कर दुबे, सकीबुल गनी (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अर्नव किशोर, आयुष लोहारूका, बिपिन सौरभ, अमोद यादव, नवाज खान, साकिब हुसैन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, खालिद आलम, सचिन कुमार.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.