KL Rahul की लखनऊ के मालिक ने की घनघोर बेइज्जती! IPL Mega Auction में ये 3 टीमें लगा सकती बोली

KL Rahul at IPL Mega Auction: लखनऊ फ्रेंचाइजी राहुल को अगर रिलीज करती है तो फिर तीन ऐसी टीमें है, जोकि राहुल के लिए अपना खजाना खोल सकती है और उनपर खुलकर बोली लगा सकती है.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: May 9, 2024, 4:29 PM IST

3 Franchises That Could Bid For KL Rahul at IPL Mega Auction: विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल यकीनन देश के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और उन्होंने यह बात कई बार साबित की है. राहुल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में भी शामिल हैं और उन्होंने लखनऊ सुपर जाइंट्स को उनके पहले दो सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचाया है. लेकिन, बुधवार को राहुल की कप्तानी वाली एलएसजी टीम के प्रदर्शन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उससे भी ज्यादा निराशाजनक ये था कि लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) ने भरी महफिल में सबसे सामने राहुल की घनघोर बेइज्जती कर दी. सबसे सामने अपनी इस तरह की बेइज्जती होता देखकर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल अब अगले IPL Mega Auction में बिकने के लिए तैयार हैं.

लखनऊ फ्रेंचाइजी राहुल को अगर रिलीज करती है तो फिर तीन ऐसी टीमें है, जोकि राहुल के लिए अपना खजाना खोल सकती है और उनपर खुलकर बोली लगा सकती है. अगले आईपीएल ऑक्शन में राहुल पर जो तीन टीमें बोली लगा सकती है, उनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम शामिल है. राहुल पहले भी पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: मेगा नीलामी आने से पहले ही आरसीबी अपने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. साथ ही 2024 सीजन के खराब प्रदर्शन के बाद आरसीबी नए सिरे से शुरुआत करना चाहेगी और इसका मतलब हो सकता है कि उसकी जगह एक नया कप्तान हो. राहुल एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं क्योंकि वह पहले भी उस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स: यह एक और फ्रेंचाइजी है जो इस सीजन में श्रेयस अय्यर के बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद एक नए कप्तान की तलाश कर सकती है. इस सीज़न में 11 मैचों में अय्यर ने 35 की औसत से 280 रन बनाए हैं. अगर ऐसा है, तो राहुल को मौका मिल सकता है.

पंजाब किंग्स: राहुल आईपीएल में पहले भी पंजाब फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं और उनके 2024 के शो को देखते हुए, पीबीकेएस निश्चित रूप से एक कप्तान की तलाश करेगा और यहीं पर राहुल पर विचार किया जा सकता है.

आपको बता दें कि बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 10 विकेट की करारी हार थमा दी. लखनऊ ने 166 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 9.4 ओवर में ही इस लक्ष्य को धो डाला.

लखनऊ की शर्मनाक हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका अपने कप्तान पर भड़क गए. उन्होंने मैदान पर ही राहुल की क्लास लगानी शुरू कर दी. गोयनका का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें गोयनका राहुल को डांटते और फटकारते नजर आ रहे हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.