9999 And Out Steven Smith Falls One Short Of Landmark 10000 Test Runs Prasidh Krishna Steals The Spotlight At Scg
9999 रन और आउट: 10,000 टेस्ट रन बनाने से सिर्फ 1 रन से चूक गए स्टीव स्मिथ
Steven Smith falls one short of landmark 10,000 Test runs: स्मिथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 202425 में तीसरे टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने पांच मैचों की नौ पारियों में 314 रन बनाए. स्मिथ ने 35 की औसत और 55 की स्ट्राइक रेट से इस सीरीज में रन बनाए.
Steven Smith falls one short of landmark 10,000 Test runs
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ दो दिन में दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने से चूक गए. शनिवार को सिडनी टेस्ट में वह स्लिप में कैच आउट हुए और पांच रनों से चूक गए. 24 घंटे बाद वह प्रसिद्ध कृष्णा की एक उछाल लेती शॉर्ट ऑफ़ लेंथ गेंद पर उछलकर डिफ़ेंस करने गए और गली में लपके गए. वह माहेला जयवर्धने के बाद 9999 रन पर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए.
स्मिथ को अब श्रीलंका के ख़िलाफ गॉल में पहले टेस्ट के दौरान 10,000 क्लब में शामिल होने वाला 15वां बल्लेबाज़ बनने का मौक़ा मिलेगा. वह एलेन बॉर्डर, स्टीव वॉ और रिकी पोंटिंग के बाद ऐसा करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी होंगे.
सिडनी टेस्ट से पहले एलेन बॉर्डर ने स्मिथ की तारीफ की और उन्हें खेल का दिग्गज बताया.
एलेन बॉर्डर ने 9 न्यूज़पेपर्स से कहा, ”57 या उसके आसपास का औसत अब तक के सर्वोच्च स्तर पर है. अगर आप इसमें से एक खिलाड़ी (ब्रैडमैन) को निकाल दें तो वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है. जहां तक ऑस्ट्रेलिया का सवाल है तो हमारे पास ग्रेग चैपल, रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ जैसे खिलाड़ी हैं.”
उन्होंने कहा, लेकिन अब स्टीव स्मिथ भी उस समूह के बराबर रैंक पर हैं. इसमें कोई समस्या नहीं है. मैं (सचिन) तेंदुलकर और (ब्रायन) लारा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, वे असाधारण रूप से अच्छे क्रिकेटर थे, लेकिन स्टीव निश्चित रूप से उस समूह के साथ हैं.”
ऐसा लगा कि स्मिथ को रन बनाने की यह उपलब्धि हासिल करनी ही थी. वह सबसे तेज़ 8000 टेस्ट रन बनाने वाले और दूसरे सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. ब्रिसबेन और मेलबर्न में लगातार शतकों ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन के क्लब में लाकर खड़ा कर दिया था.
ऑस्ट्रेलिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज स्मिथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 202425 में तीसरे टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने पांच मैचों की नौ पारियों में 314 रन बनाए. स्मिथ ने 35 की औसत और 55 की स्ट्राइक रेट से इस सीरीज में रन बनाए.
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में स्मिथ के बल्ले से दो शतक निकला. उनका बेस्ट स्कोर 140 रन का रहा. स्मिथ ने सीरीज में 31 चौके और चार छक्के लगाए. स्मिथ इस सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में अपना 10000 रन पूरा करने से सिर्फ 1 रन से चूक गए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.