रविचंद्रन अश्विन के इस फैसले पर फिदा हुए आकाश चोपड़ा, तारीफ में बोले- ऐसा सबके बस की बात नहीं

रविचंद्रन अश्विन को IPL के पिछले सीजन में 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. वह इस सीजन में खेलने को तैयार दिख रहे थे लेकिन उन्होंने अचानक इस लीग से भी संन्यास का ऐलान कर दिया.

Published date india.com Published: August 28, 2025 11:46 PM IST
Ravi Shastri CSK
रविचंद्रन अश्विन @IPL-x

Ravichandran Ashwin Retirement: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बीते 8 महीनों में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट समेत आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है. अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपनी इंटरनेशनल रिटायरमेंट की घोषणा की थी. इसके बाद वह IPL 2025 में खेले थे. लेकिन इस बुधवार को उन्होंने अगले सीजन से पहले इस लीग को बाय बाय कर दिया है. कई जानकार उनके इस फैसले से हैरान हैं क्योंकि वह आने वाले सितंबर में 39 साल के हो जाएंगे और उन्हें IPL के पिछले सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स 9.75 करोड़ में खरीदा था. ऐसे में अगर CSK रिलीज भी करती तो भी उन्हें लीग की दूसरी फ्रैंचाइजी से अच्छी खासी कीमत मिल सकती थी.

लेकिन इस बीच पूर्व टेस्ट बल्लेबाज आकाश चोपड़ा अश्विन की नई चाल समझ रहे हैं. उन्होंने इस दिग्गज ऑफ स्पिनर की जमकर तारीफ की है. अश्विन ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था कि हर अंत एक नई शुरुआत है और यह इशारा किया था कि वह किसी विदेशी लीग में खेलते दिख सकते हैं. चोपड़ा ने इस बात की तारीफ करते हुए कहा कि यह अभूतपूर्व कदम होगा और दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकता है.

चोपड़ा अपने यूट्यूब चैनल पर यह चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल को भी अललिदा कह दिया है और वह अब कह रहे हैं कि अब बाहर की अन्य लीग में भी खेलने जाएंगे. उनका आईपीएल करियर शानदार रहा है लेकिन हर कहानी का एक अंत होता है. और उनकी कहानी भी यहां खत्म हुई. क्या इसका मतलब है कि दूसरे भारतीय खिलाड़ी भी दूसरी लीग में खेलने के लिए जाएंगे?’

चोपड़ा ने इस मौके पर भारतीय खिलाड़ियों की उस मुश्किल का भी जिक्र किया, जिसमें वे चाहकर भी दूसरी लीग में नहीं खेल पाते हैं क्योंकि BCCI ने नियम बनाया है कि उसका कोई भी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजूद भी दूसरी लीग में तब तक नहीं खेल सकते, जब तक वे आईपीएल का हिस्सा हैं. अगर आपको बाहरी लीग में खेलना है तो आईपीएल से भी रिटायर होना पड़ेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.