
Ezaz Ahmad
नमस्कार! मैं एजाज अहमद (Ezaz Ahmad), 1 नवंबर 2022 से अब तक India.Com (Zee Media) में स्पोर्ट्स डेस्क पर सीनियर सब एडिटर के पद कार्यरत हूं. मैं पिछले 12 वर्षों ... और पढ़ें
भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मैच हारते ही भारतीय टीम कैरेबियाई टीम के हाथों 2-3 से सीरीज हार बैठी. हार के बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी और उसकी रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अब मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को लगातार नंबर-5 पर खिलाने पर सवाल उठाए हैं. संजू को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए 6 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए टीम में शामिल किया गया था.
काफी समय के बाद भारतीय क्रिकेट में जगह पाने वाले संजू वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में वह 13 रन बनाकर आउट हो गए. संजू पांच मैचों की तीन पारियों में केवल 32 रन ही बना पाए. खराब प्रदर्शन के कारण संजू की खूब आलोचना हो रही है. हालांकि अपनी इस छोटी सी पारी के बावजूद संजू ने टी20 क्रिकेट में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने टी20 में 6000 रनों के आंकड़े को पार कर लिया.
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ” तिलक वर्मा आउट हो गए और भारत ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी में फेरबदल किया. आपने इस बार संजू सैमसन को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा और हार्दिक पंड्या खुद नंबर 6 पर आए. उन्होंने (सैमसन) एक या दो अच्छे शॉट खेले और फिर वह आउट हो गए.”
उन्होंने आगे कहा, ” मैं यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि आप उसे बार-बार नंबर 5 पर क्यों भेजते हैं जबकि आप नंबर 6 के लिए उसका ऑडिशन ले रहे हैं. क्या उसने कई मौके गंवाए हैं? संजू सैमसन के बारे में क्या? यह एक बड़ा सवाल है. जब संजू सैमसन अपने शॉट्स खेलते हैं, तो वह एक बहुत अच्छे खिलाड़ी की तरह दिखते हैं और आपको लगता है कि उन्हें सभी मैच खिलाए जाने चाहिए और बहुत सारे मौके दिए जाने चाहिए, लेकिन जब आप उन्हें नंबर 5 या नंबर 6 पर खेलते हैं और वह स्कोर नहीं बनाते हैं. फिर यह चर्चा का विषय बन जाता है कि वह मौके गंवा रहा है.”
संजू ने भारत के लिए अब तक केवल 22 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. केरल का यह क्रिकेटर हाल के वर्षों में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के सबसे बड़े सुपरस्टार में से एक बनकर उभरे हैं. मैच की बात करें तो ब्रैंडन किंग (नाबाद 85 ) और निकोलस पूरन (47) के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत (IND vs WI T20I) को 8 विकेट से धूल चटा दी.
इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली. वेस्टइंडीज ने पहली बार पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत को मात दी है. फ्लोरिडा के लॉडरहिल में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 165 रन बनाए, जिसे वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की मैच विजयी साझेदारी की. ब्रैंडन किंग ने 55 गेंदों पर 5 चौकों और 6 छक्के लगाए जबकि पूरन ने 35 गेंदों पर 1 चौका और 4 छक्के जड़े. शाई होप ने नाबाद 22 रन बनाए. काइल मायर्स ने पांच गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा को एक-एक सफलता मिली.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.