आरोन फिंच ने बिग बैश लीग से संन्याल लेने का ऐलान किया है. मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ इस सीजन के बाद वह संन्यास ले लेंगे. इसके साथ ही उनका टी20 क्रिकेट करियर समाप्त हो जाएगा.
हालांकि गुरुवार को जो ऐलान आया है वह सिर्फ बिग बैश लीग से जुड़ा है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फिंच किसी बड़ी विदेश टी20 लीग में नहीं खेलेंगे. लेकिन यह संभव है कि वह लीजैंड्स टूर्नामेंट में खेलते रहें. फिंच ने हाल ही में चैनल 7 पर एक इंटरव्यू में इशारा किया था कि यह उनके करियर का आखिरी बीबीएल सीजन होगा.
फिंच ने कहा था, ‘मेरे करियर में कई बहुत उतार और कई बहुत ज्यादा चढ़ाव देखने को मिले हैं. लेकिन मुझे इस सफर के हर हिस्से से बहुत प्यार है. कोई भी लम्हा बीबीएल खिताब जीतने की तुलना में नहीं हो सकता. वह मेरे लिए बहुत खास था. और मैं इसे लंबे समय तक याद रखूंगा. अपने पूरे करियर में मैं ही एक ही क्लब के लिए खेलते रहने को लेकर बहुत गर्व महसूस करता हूं. रेनेगेड्स मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा है और मैं इसने मुझे जो भी कुछ दिया है उसके लिए मैं आभारी हूं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘इस पूरे सफर में जो भी मेरे साथ रहे हैं- हमारे सदस्य, फैंस, सपॉर्टर्स, मेरे टीम के साथी खिलाड़ी और वे सभी जिन्होंने सभी स्तर पर क्लब में भूमिका निभाई है- शुक्रिया.’
फिंच फिलहाल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. उन्होंने 33.79 के औसत और 138.21 के स्ट्राइक रेट से 11458 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 172 रन है जो उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2018 में बनए थे. वहीं बिग बैश लीग में वह क्रिस लिन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.