
Sandeep Gupta
11 साल से अधिक समय से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय हूं. करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से करने के बाद दैनिक जागरण और पंजाब केसरी जैसे समूह में काम किया. ... और पढ़ें
एबी डीविलियर्स (Ab de Villiers) ने पहली बार सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी से समानता पर अपनी राय रखी. डीविलियर्स की तर्ज पर ही सूर्यकुमार यादव को 360 डिग्री बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है. इसपर उन्होंने माना कि हां मुझमें और सूर्या के खेल में काफी समानता नजर आती है. इस तरह वर्ल्ड कप से बाहर होने पर साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ने निराशा जाहिर की. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि हमारी टीम कब बड़े टूर्नामेंट में जीतेगी.
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वो अपने करियर में शानदार स्तर पर है. उसके पास पर्याप्त अनुभव है. एकमात्र चीज निरंतरता है जिसे उन्हें बनाए रखना होगा. अगर एक या दो साल तक वह ऐसा करने में सक्षम होते हैं तो वह भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बनने जा रहे हैं. इसलिए, मैं अगले एक या दो साल के आईपीएल में उन्हें देखने के लिए उत्सुक हूं.”
डीविलियर्स ने कहा, “जिस तरह से वह अभी खेल रहे हैं, हाँ उनमें बहुत सारी समानताएं हैं और जैसा कि मैंने कहा, अगर वह एक खिलाड़ी के रूप में अनुरूप बने रह सकते हैं तो यह बहुत अच्छा हो सकता है.”
साउथ अफ्रीका की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने का दावेदार माना जा रहा था लेकिन नीदरलैंड से हार के साथ ही टेम्बा बावुमा की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. एबी डीविलियर्स ने इसपर कहा, “यह काफी निराशाजनक रहा. मैं नहीं कह सकता कि साउथ अफ्रीका की टीम अबतक कोई बड़ा टूर्नामेंट क्यों नहीं जीती है और वो कब ऐसा करेंगे. हमारे पास आने वाले कुछ बड़े टूर्नामेंट हैं. मैं दो सेमीफाइनल में शामिल रहा हूं. लेकिन फिर आप कुछ जीतते हैं, आप कुछ हारते हैं. मैं यह नहीं कह सकता कि उन्होंने कोई बड़ा खिताब क्यों नहीं जीता है. लेकिन वे एक दिन जीतेंगे.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.