IND vs ENG 2nd T20I: दूसरे मैच से पहले भारत को लग सकता तगड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज की खल सकती है कमी

Abhishek Sharma digs his own grav: 24 साल के अभिषेक की मैदान पर टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने जांच की और फिर टखने को आराम देने के लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया.

Published date india.com Published: January 25, 2025 11:16 AM IST
Abhishek Sharma, Abhishek Sharma news, Abhishek Sharma latest news, Abhishek Sharma ankle injury, Abhishek Sharma ankle injury news, IND vs ENG 2nd T20I, India vs England 2nd T20I, cricket, cricket news, sports news
Abhishek Sharma's ankle injury during practice session. (PIC - PTI)

चेन्नई: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी के शनिवार को चेन्नई में खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले चोट लगी जब शुक्रवार को नेट सत्र में कैचिंग ड्रिल के दौरान उनका टखना मुड़ गया.

24 साल के अभिषेक की मैदान पर टीम के फिजियोथेरेपिस्ट ने जांच की और फिर टखने को आराम देने के लिए उन्हें ड्रेसिंग रूम में ले जाया गया. पवेलियन लौटते समय उन्हें थोड़ा लंगड़ाते हुए देखा गया और उन्होंने नेट पर बल्लेबाजी भी नहीं की. अभिषेक ने ड्रेसिंग रूम में फिजियो के साथ आधे घंटे से अधिक समय बिताया.

IPL के बराबर है इस टूर्नामेंट का स्तर, वरुण चक्रवर्ती ने बताया अपनी सफलता का राज

कोलकाता में पहले मैच में अभिषेक ने 79 रन की तेज पारी खेली थी जिसकी बदौलत भारत ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज की थी. अगर अभिषेक को शनिवार को होने वाले मैच से बाहर बैठना पड़ता है तो भारत के पास वाशिंगटन सुंदर या ध्रुव जुरेल को अंतिम एकादश में शामिल करने का विकल्प है.

ऐसी स्थिति में तिलक वर्मा को संजू सैमसन के साथ पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है. कोलकाता में पहला मैच सात विकेट से जीतकर भारत पांच मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे है.

(भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.