AUS vs IND: अभिषेक शर्मा पहुंचे नंबर तीन पर, कौन है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाला भारतीय

अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में बहुत तेज हाफ सेंचुरी पूरी की. इसके साथ ही उन्होंने खास लिस्ट में जगह बना ली.

Published date india.com Updated: October 31, 2025 3:18 PM IST
abhishek-sharma
abhishek-sharma

मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की. एक ओर जहां भारतीय बैटिंग लड़खड़ा गई थी वहीं दूसरी ओर अभिषेक ने कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली. ऐसा लग रहा था कि अभिषेक दूसरी ही किसी पिच पर खेल रहे हैं. इस दौरान शर्मा ने एक खास लिस्ट में जगह बना ली. वह भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए.

भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने 2024 में ग्रोस आइलेट में 19 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाई थी. वहीं युवराज सिंह ने 2007 में डरबन में 20 गेंद पर अपना पचासा पूरा किया था.

अभिषेक ने अपनी हाफ सेंचुरी 23 गेंद पर पूरी की. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे थे लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा और रन बनाने की रफ्तार को भी कायम रखा.

अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर पचासा लगाया. और यह ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाई गई सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड 2022 में सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ यही कारनामा किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मैच की बात करें तो मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर शिकंजा कसा. खास तौर पर जोश हेजलवुड ने चार ओवरों में 13 रन देकर तीन विकेट लिए. हेजलवुड ने शुभमन गिल को पांच के स्कोर पर आउट किया. इसके बाद उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को चलता किया. सूर्या ने सिर्फ 1 रन बनाया. हेजलवुड ने तिलक वर्मा को चलता किया. वर्मा तो खाता भी नहीं खोल पाए.

भारतीय टीम 7.3 ओवर में पांच विकेट पर 49 रन बनाकर संकट में थी. इसके बाद हर्षित राणा के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा ने 56 रन की साझेदारी की. इस पार्टनरशिप में राणा ने 33 गेंद पर 35 रन की पारी खेली.

More to Follow…

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.