मैच से पहले कप्तान शाहिदी ने किया ऑस्ट्रेलिया को सावधान, बोले- T20 वर्ल्ड कप में हराया है और अब...

शुक्रवार को एक बार फिर अफगानिस्तान सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में उतरेगी. इंग्लैंड को हराकर उसके हौसले मजबूत है...

Published date india.com Published: February 27, 2025 5:23 PM IST
Hashmatullah Shahidi
हशमतुउल्लाह शाहिदी @ACBofficialsX

लाहौर. आईसीसी चैम्पियन्स ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार जीत दर्ज करने वाली अफगानिस्तान के सामने अब शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी. यह मैच एक बार फिर दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला होगा. जो भी टीम यहां जीत दर्ज करेगी उसे सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को हराया था लेकिन इसके बाद वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारिश के चलते मैच नहीं खेल पाई थी. इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शाहिदी ने ऑस्ट्रेलिया को सावधान किया है.

इस मौके पर कई जानकार वनडे वर्ल्ड कप 2023 की उन्हें याद दिला रहे हैं, जब अफगानिस्तान के खिलाफ 91 रनों पर 7 विकेट गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया को ग्लेन मैक्सवेल ने करिश्माई पारी खेलकर जीत दिलाई थी. इस पर अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल ही नहीं बल्कि पूरी कंगारू टीम के लिए योजनाएं बना रही है.

शाहिदी ने मैच पू्र्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘क्या आपको लगता है कि हम सिर्फ मैक्सवेल के खिलाफ खेलने आएंगे? क्या आपको लगता है ऐसा ही होगा? हमने पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए योजना बनाई है. मुझे पता है कि उसने (मैक्सवेल) 2023 वर्ल्ड कप में वास्तव में अच्छा खेला था लेकिन वह इतिहास का हिस्सा है.’

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 वर्ल्ड कप में जीत के लिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन के अंदर 7 विकेट गंवा दिए थे लेकिन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे महान पारियों में से एक खेलकर अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया ने इसके कुछ ही दिनों के बाद रिकॉर्ड छठा वर्ल्ड कप खिताब जीता.

अफगानिस्तान ने हालांकि उस हार का बदला एक साल बाद T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के साथ लिया. इस मैच में भी मैक्सवेल ने आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को चुनौती दी थी. शाहिदी ने कहा, ‘उनके बाद हमने उन्हें T20 वर्ल्ड कप में हराया. हम प्रतिद्वंद्वी टीम के सभी खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं. हम सिर्फ व्यक्तिगत खिलाड़ियों पर योजना के साथ मैदान पर नहीं आ रहे हैं. हम पूरी टीम के लिए योजना के साथ आने की पूरी कोशिश करेंगे. हम सिर्फ मैक्सवेल के खिलाफ नहीं खेलेंगे. हम ऑस्ट्रेलिया से खेलेंगे.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.