चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का मैच बारिश में धुल गया. खराब मौसम के चलते यह मैच पूरा नहीं हो सका और अंततः इसे रद्द करना पड़ा.चैंपियंस ट्रॉफी इस मुकाबले के रद्द हो जाने से इसका पूरा फायदा ऑस्ट्रेलिया को मिला है, क्योंकि उसे एक अंक मिला और वह 4 अंकों के साथ ग्रुप बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई.
अफगानिस्तान ने इस मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 273 रन बनाए थे, जिसमें सद्दिक अटल ने शानदार 85 रनों की पारी खेली. वहीं, अजमतुल्लाह उमरजई ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए. उनकी इस बेहतरीन बल्लेबाजी से अफगानिस्तान एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही. लेकिन बारिश के चलते मुकाबला पूरा नहीं हो सका, जिससे अफगानिस्तान की उम्मीदों को झटका लगा.
सेमीफाइनल की राह मुश्किल
मुकाबला रद्द होने के बाद अफगानिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं. अब उनके भी 3 अंक हो गए हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट दक्षिण अफ्रीका से काफी कम है. ऐसे में अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है. उन्हें अब इंग्लैंड पर निर्भर रहना होगा. अगर इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से हरा देता है, तभी अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है.
ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन
बारिश शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने महज 12.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिया था. इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड ने 40 गेदों पर 59 रन बनाया है. हेड का साथ देते हुए स्टीव स्मिथ ने 22 गेदों पर 19 रन बनाया था. अजमतुल्लाह उमरजई ने मैथ्यू शॉर्ट का विकेट लिया था. इन्होंने 15 गेदों पर 20 रन बनाया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.