AFG vs NZ One-Off Test: न्यूजीलैंड के सामने 'अफगान लड़ाकों' की चुनौती, जानें उपमहाद्वीप में कीवी टीम का रिकॉर्ड

AFG vs NZ one-off Test: न्यूजीलैंड की टीम को उपमहाद्वीप की मुश्किल परिस्थितियों में छह टेस्ट मैच खेलने हैं. पिछले 40 वर्षों में यह पहला मौका होगा जब उसकी टीम उपमहाद्वीप में इतने अधिक टेस्ट खेलेगी.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: September 8, 2024, 4:11 PM IST

ग्रेटर नोएडा: न्यूजीलैंड का लक्ष्य सोमवार से उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान की लंबी अवधि के प्रारूप में अनुभवहीनता का फायदा उठाना और उपमहाद्वीप में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होने वाले मैचों के लिए लय हासिल करना होगा.

न्यूजीलैंड का अफगानिस्तान के खिलाफ यह पहला टेस्ट मैच होगा जो उसके लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है. न्यूजीलैंड की टीम को उपमहाद्वीप की मुश्किल परिस्थितियों में छह टेस्ट मैच खेलने हैं. पिछले 40 वर्षों में यह पहला मौका होगा जब उसकी टीम उपमहाद्वीप में इतने अधिक टेस्ट खेलेगी.

AFG vs NZ Test Players To Watch Out For: अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट में टॉप-5 प्लेयर्स पर रहेंगी नजरें

उपमहाद्वीप में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

उपमहाद्वीप में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. उसने यहां जो 90 मैच खेले हैं उनमें से 40 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा. उसकी टीम इस रिकॉर्ड में सुधार करने के लिए बेताब होगी. सीनियर बल्लेबाज केन विलियमसन ने परिस्थितियों के अनुरूप ढलने की जरूरत पर जोर दिया है और उनका लक्ष्य अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए अच्छी तरह से तैयार होना होगा.

उपमहाद्वीप की पिचों से स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है और न्यूजीलैंड इसके लिए पूरी तैयारी करके आया है. उसकी टीम में पांच स्पिनर शामिल हैं. इनमें एजाज पटेल भी हैं जिन्होंने 2021 में मुंबई में एक पारी में 10 विकेट लेने ककारनामा किया था.

Moeen Ali Retires: मोईन अली ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, AUS सीरीज से बाहर होने के बाद किया ऐलान

न्यूजीलैंड को रचिन रवींद्र के बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है. इनके अलावा ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल टीम में शामिल अन्य स्पिनर हैं. मैट हेनरी इस समय न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं लेकिन कप्तान टिम साउदी की टेस्ट फॉर्म में गिरावट चिंता का विषय होगी.

अफगानिस्तान ने 2017 में टेस्ट दर्जा हासिल किया था और उसका यह केवल दसवां टेस्ट मैच होगा। उसे पिछले तीन मैच में बांग्लादेश, श्रीलंका और आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन वह इससे पहले आयरलैंड, बांग्लादेश और जिंबॉब्वे को हरा चुका है.

9 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में शतक बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले 5 गेंदबाज, भारत का भी 1 सूरमा शामिल

अफगानिस्तान के अधिकतर खिलाड़ी टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ हैं और उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती लंबी अवधि के प्रारूप की परिस्थितियों के अनुकूल ढलना होगी.

टीमें:

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अब्दुल मलिक, रियाज हसन, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), बहिर शाह, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, शम्स उर रहमान, जिया-उर-रहमान , ज़हीर खान, क़ैस अहमद, खलील अहमद और निजात मसूद।

न्यूजीलैंड: टिम साउदी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग.

(भाषा)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.