AFG vs NZ Test: बदइंतजामी की हद है, टॉयलेट में धोए जा रहे हैं खाने के बर्तन, दूसरे दिन का खेल भी धुला

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला इकलौता टेस्ट दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो पाया. स्टेडियम में किसी इंटरनेशनल मैच को आयोजित करने के बेसिक इंतजाम तक नहीं हैं.

Written by: Arun Kumar
Updated: September 10, 2024, 4:56 PM IST

ग्रेटर नोएडा. अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (AFG vs NZ) मैच के लिए चुना गया ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल कॉम्पलेक्स किसी इंटरनेशनल मैच की मेजबानी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं. यहां सोमवार से दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना था, जो मैच के समय बारिश नहीं होने के चलते भी शुरू नहीं हो पाया है. मैच के पहले दोनों दिन गीला मैदान होने के चलते धुल चुके हैं और अब आगे के तीन दिन क्या होगा इसकी आशंका भी फैन्स को समझ आने लगी है.

दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर तेज बारिश के आसार हैं और यहां मैदान को बारिश के पानी से बचाए रखने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. इसके अलावा स्टेडियम में मीडिया समेत अन्य दूसरे लोगों के लिए जो इंतजाम किए गए हैं, उनकी तस्वीरें भी चौंकाने वाली हैं.

यहां आने वाले मीडिया समेत अन्य विभागों के मेहमानों के लिए भोजन के जो इंतजाम हैं वे बद से बदतर हैं. खाने के लिए केटरिंग के बर्तनों को टॉयलेट के पानी से धोया जा रहा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखकर हर कोई हैरान है.

इंडिया टुडे के पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस मैदान के वॉशरूम की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो सभी को हैरान कर रही हैं. यहां केटरिंग स्टाफ खाने के बर्तनों को स्टेडियम में बने एक वॉशरूम के वॉशबेसिन में ही धो रहा है. इस वॉशबेसिन के बगल में ही यूरिनल सीट लगी हुई है. ये बदइंतजाम स्टेडियम मैनेजमेंट की पूरी पोल खोल रहे हैं.

ऐसे इंतजाम तो भारत में इन दिनों क्लब मैचों तक में नहीं होते, जबकि यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की दो टीमें कोई टेस्ट मैच खेलने आई हैं. यह मैच भले ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नहीं है. लेकिन यह आईसीसी के तहत खेला जाने वाला टेस्ट मैच है, जहां न्यूजीलैंड ने अपनी A ग्रेड की टीम को भेजा है. न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच के लिए कप्तान टिम साउदी, केन विलियमसन, डेवन कॉनवे, टॉम ब्लेंडल, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर जैसे खिलाड़ियों को भेजा हैं, वहीं अफगानिस्तान की टीम ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के नेतृत्व में अपनी ए टीम को उतारा है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.