ग्रेटर नोएडा. अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीत खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच का तीसरा दिन भी बारिश की भेंट चढ़ गया और अब तक इस मैच में टॉस तक नहीं हो पाया है. अपनी बदइंतजामी के लिए लगातार आलोचकों के निशाने पर रहा ग्रेटर नोएडा स्टेडियम में अब ये बातें भी खुलकर सामने आने लगी हैं कि इस स्थिति के लिए अफगानिस्तान का क्रिकेट बोर्ड ही जिम्मेदार है, जिसने BCCI से मिले ग्रीन पार्क, कानपुर और एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु का विकल्प न चुनकर एक औसत से भी निचले दर्जे का मैदान इस टेस्ट मैच के लिए चुना.
पहले दो दिन भी गीली आउटफील्ड के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी. मौसम को देखते हुए मैच अधिकारियों ने बुधवार का खेल रद्द करने में देर नहीं लगाई. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे दिन का खेल भारी बारिश के कारण रद्द हो गया है. आसमान साफ होने पर मैच कल होगा और 98 ओवर फेंके जाएंगे.’
Not the news we wanted to share! 😕
Heavy overnight rain and ongoing drizzle have resulted in Day 3 of the One-Off #AFGvNZ Test being washed out. Officials will assess the conditions again tomorrow morning.#AfghanAtalan | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/UOUR4oc2zx
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 11, 2024
बीसीसीआई मैच को शुरू कराने के लिए हर संभव मदद कर रहा है. मंगलवार की शाम अरुण जेटली स्टेडियम से अतिरिक्त कवर मंगवाए गए लेकिन जिन जगहों को ढका नहीं जा सका, वहां पानी जमा हो गया.
न्यूजीलैंड टीम ने मंगलवार को अभ्यास किया लेकिन बुधवार को टीमें मैदान पर नहीं आईं. अफगानिस्तान टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट को छोड़कर कोई खिलाड़ी नहीं आया. अगले दो दिन और बारिश की आशंका है और लगता नहीं कि मैच आगे हो सकेगा.
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सात ही मैच ऐसे हुए हैं जो एक भी गेंद फेंके बिना रद्द किए गए हों. न्यूजीलैंड टीम का 1998 में डुनेडिन टेस्ट भी बारिश के कारण इसी तरह रद्द हुआ था. अफगानिस्तान इस मैच की मेजबान है, जिसे शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिलता. आईसीसी से 2017 में टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद यह उसका दसवां टेस्ट है. यह टेस्ट आईसीसी विश्व चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा नहीं है.
(एजेंसी: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.