अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में नौ सितंबर से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए अंतिम 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. जिसमें तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह दी गई है. वही अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान चोट की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं होगें.
पाकिस्तान की सबसे हसीन खेल एंकर, Photos से नहीं हटेगी नजर
राशिद की अनुपस्थिति में जहीर खान और जिया उर रहमान अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण की अगुआई करेंगे. अफगानिस्तान की टीम ने नोएडा स्टेडियम में अपनी तैयारी शुरु कर दी है. पिछले 10 दिन से अफगानिस्तान की टीम भारत में अभ्यास कर रही है.
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक विज्ञप्ति में कहा कि तैयारी शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है. ग्रेटर नोएडा में करीब 10 दिन तक चले तैयारी शिविर में 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया. कप्तान और कोचिंग स्टाफ की सलाह के बाद 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया.
!
The @ACBofficials Selection Committee named 16-member squad for the only test match against New Zealand starting this Monday, in Greater Noida, India. The squad is finalized based on players’ performance in the preparation camp.#AfgvsNZ pic.twitter.com/T9uciEkeuZ
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 6, 2024
अफगानिस्तान पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है. अफगानिस्तान ने पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला था. जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था.
अफगानिस्तान की टीम:
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अब्दुल मलिक, रियाज हसन, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), बाहिर शाह, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, शम्स उर रहमान, जिया उर रहमान, जहीर खान, कैस अहमद, खलील अहमद और निजात मसूद
न्यूजीलैंड की टीम:
टिम साउदी (कप्तान), केन विलियम्सन, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप कप्तान), डेरिल मिचेल विल ओरूर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, बेन सियर्स, विल यंग.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.