काबुल: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले एक बड़ा कदम उठाया है. बोर्ड ने आगामी सीरीज के लिए भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर को अपनी नेशनल टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है. बोर्ड ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी.
54 वर्षीय श्रीधर ने घरेलू क्रिकेट में भारत के लिए 35 प्रथम श्रेणी और 15 लिस्ट ए मैच खेले हैं. वह दो ICC वनडे और दो T20I विश्व कप सहित 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की राष्ट्रीय टीम के फील्डिंग कोच रहे हैं. उन्होंने 2014 से 2017 तक इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में भी काम किया है.
7 गेंदबाज जिन्होंने रोहित शर्मा को टेस्ट में सबसे ज्यादा बार किया आउट
श्रीधर लेवल-3 प्रमाणित कोच हैं जिन्होंने भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय टीम के साथ सहायक कोच और स्पिन बॉलिंग कोच के रूप में भी काम किया है. वह 2008 से 2014 तक सहायक फील्डिंग कोच और स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
ACB name R. Sridhar as National Team’s Asst. Coach for New Zealand and South Africa Fixtures.
More: https://t.co/B8VZlnB10t pic.twitter.com/nmCuVpCqD9
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) August 21, 2024
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच कब और कहां खेली जाएगी सीरीज? नोट कर लीजिए फुल शेड्यूल
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि श्रीधर इस भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाएं और उम्मीद है कि भविष्य में उनके साथ दीर्घकालिक अनुबंध रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.