गौतम गंभीर के बाद BCCI ने भी दिखाया क्रिस. श्रीकांत को आईना, खिलाड़ियों पर संभलकर कॉमेंट करने की सलाह

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर और पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने हर्षित राणा के सिलेक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह गौतम गंभीर की जी-हुजूरी करते हैं और इसलिए टीम में हैं. इस पर गंभीर ने उन्हें करारा जवाब दिया था. अब BCCI ने भी पूर्व खिलाड़ियों को आईना दिखाया है...

Published date india.com Published: October 15, 2025 8:37 AM IST
Rajeev Shukla
राजीव शुक्ला, BCCI के उपाध्यक्ष @BCCI/X

इन दिनों क्रिकेटरों का अपने यूट्यूब चैनलों पर भारतीय क्रिकेट पर कॉमेंट करने का ट्रेंड खूब चल रहा है. ऐसे में कभी-कभी पूर्व क्रिकेटर कुछ खिलाड़ियों पर भद्दे कॉमेंट भी कर बैठते हैं, जिस पर भारतीय टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कड़ा ऐतराज जताया है. मंगलवार को दिल्ली टेस्ट में वेस्टइंडीज पर भारत की जीत के बाद मीडिया से रू-ब-रू होने गौतम गंभीर आए थे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने पूर्व क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) के हर्षित राणा पर किए कॉमेंट पर प्रतिक्रिया मांगी तो गंभीर ने दो टूक कह दिया कि कुछ लोग अपना यूट्यूब चैनल चलाने के लिए युवा खिलाड़ियों पर गलत कॉमेंट कर रहे हैं. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने गंभीर की बात का समर्थन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों पर टिप्पणियां जिम्मेदारी के साथ होनी चाहिए.

बता दें BCCI के उपाध्यक्ष मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच देखने के लिए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही मौजूद थे. गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब उनसे इस पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी तो उन्होंने भी भारतीय हेड कोच का समर्थन करते हुए पूर्व खिलाड़ियों को ऐसे कॉमेंट्स से बचने की सलाह दी.

बता दें भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान के बाद श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि राणा केवल गंभीर की वजह से टीम इंडिया में हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम में इसलिए चुना गया क्योंकि वह गंभीर की जी-हुजूरी करते हैं. गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आरोप पर अपने चिर-परिचित अंदाज में करारा जवाब दिया.

टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा, ‘यह शर्मनाक है कि कोई व्यक्ति अपना यूट्यूब चैनल चलाने के लिए 23 साल के खिलाड़ी को निशाना बना रहा है. अगर आप मुझे निशाना बनाना चाहते हैं, तो बनाइए. मैं इससे निबट सकता हूं, लेकिन यूट्यूब व्यूज के लिए 23 साल के युवा खिलाड़ी को ट्रोल करना शर्मनाक है.’

अब इसके बाद राजीव शुक्ला ने भी गंभीर की बात का समर्थन करते हुए न्यूज एजेंसी ANI से कहा, ‘गौतम गंभीर सही कह रहे हैं. अगर किसी को किसी खिलाड़ी से शिकायत है तो उस पर जिम्मेदारी के साथ कॉमेंट करना चाहिए.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे गैर-जिम्मेदाराना बयानों से खिलाड़ी का विश्वास डगमगाता है. खिलाड़ियों के चयन का काम टीम (सिलेक्शन कमेटी के मेंबर्स) का काम है और उन (खिलाड़ियों) पर कुछ भी कहने से पहले लोगों को यह सोचना चाहिए कि उनके शब्दों कितनी जिम्मेदारी है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.