टेस्ट में बांग्लादेश से हार के बाद फिर अपना कप्तान बदलने की तैयारी में पाकिस्तान, बाबर आजम को फिर मिलेगी कमान

अगर बाबर आजम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्ले से कमाल दिखा देते हैं तो उनकी टेस्ट कप्तानी मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा. PCB में कई लोगों की मांग है कि उन्हें टेस्ट कप्तान के तौर पर वापस लाना चाहिए.

Written by: Arun Kumar
Published: May 13, 2026, 6:58 PM IST

2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान की टीम मेजबान टीम के खिलाफ 104 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस बेइज्जती के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टेस्ट कप्तानी की अपनी योजनाओं पर फिर से विचार किया है और वह अब शान मसूद की जगह बाबर आजम को वापस टेस्ट कप्तानी सौंपने की तैयारी कर रहा है.

ढाका में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद मसूद की कप्तानी को लेकर पाकिस्तान में कड़ी आलोचना हुई. बल्ले से भी मसूद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह दोनों पारियों में नाकाम रहे. टीम के करीबी एक सूत्र के अनुसार वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप साइकल के बाकी मैच के लिए बाबर को टेस्ट कप्तान के तौर पर फिर से नियुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है क्योंकि पाकिस्तान को इस साल अभी सात और टेस्ट खेलने हैं.

मसूद दिसंबर 2023 से टेस्ट कप्तान नियुक्त हुए थे और तब से उनके कार्यकाल में पाकिस्तान ने 15 में से 11 मैच गंवाए हैं. वहीं बाबर घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे . 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे मैच में उनकी वापसी की संभावना है.

सूत्र ने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ प्रभावशाली लोग भी चाहते हैं कि बाबर कप्तान के तौर पर वापस आएं और उनका मानना ​​है कि उन्हें कप्तानी का एक और मौका देने का यह सही समय है.’

उन्होंने कहा, ‘अगर बाबर दूसरा टेस्ट खेलते हैं और लय हासिल कर लेते हैं तो वह कप्तान के तौर पर वापसी के प्रबल दावेदार होंगे. बोर्ड के कुछ अधिकारियों के साथ शुरुआती बातचीत से संकेत मिलता है कि वह भी दोबारा कप्तान बनने के इच्छुक हैं.’ सूत्र ने कहा कि टीम के अंदर भी सभी बाबर को टेस्ट कप्तान के तौर पर वापस लाना चाहते हैं.

पाकिस्तान टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान इस समय बांग्लादेश दौरे पर टीम का हिस्सा हैं, जिनमें वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान सलमान अली आगा शामिल हैं.

बाबर 2019 से 2023 के बीच तीनों प्रारूप के कप्तान थे लेकिन भारत में हुए 2023 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी. उन्हें 2024 वर्ल्ड कप के लिए टी20 कप्तान बनाया गया था लेकिन टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने फिर से कप्तानी छोड़ दी थी.

(एजेंसी से)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.