ICC Test Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत पहले नंबर पर पहुंची टीम इंडिया

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 4-1 से जीत हासिल करने के बाद भारत को आईसीसी पुरुष टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद मिली.

Published date india.com Published: March 10, 2024 11:08 AM IST
JADEJA ASHWIN TEST 2024
रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन (BCCI)

रोहित शर्मा की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 4-1 से जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने रविवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में पहला स्पॉट हासिल किया. पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 28 रनों के करीबी अंतर से हारने के बाद, भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बाकी चार टेस्ट जीत सीरीज पर कब्जा किया.

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत के साथ भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है. टीमों की टेस्ट रैंकिंग में भारत अब 122 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया 117 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान और इंग्लैंड 111 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप स्टैंडिंग तालिका में भी 68.51 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है.

Also read:ये वह टीम नहीं थी जिसकी हमने उम्मीद की थी: सीरीज जीत के बाद कोच द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की

यानि कि क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट का नतीजा कुछ भी हो, भारत शीर्ष पर बना रहेगा. आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 विजेता ऑस्ट्रेलिया वेलिंगटन में 172 रन की जीत के बाद वर्तमान में दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है.

इसके साथ ही भारत अब तीनों फॉर्मेट की रैंकिंग के पहले नंबर पर है. वनडे रैंकिंग में उनके 121 रेटिंग अंक हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया 118 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. टी-20 में भारत के 266 रेटिंग अंक हैं, जबकि इंग्लैंड (256) दूसरे स्थान पर है.

सितंबर 2023 से जनवरी 2024 तक यही स्थिति थी, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से ड्रा सीरीज के बाद भारत टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गया था. पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट रैंकिंग में भारत को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंच गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.