2022 में 200 शतक; वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने हासिल की अनोखी उपलब्धि

Most hundreds in a year: वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक साल के अंदर इतने इंटरनेशनल शतक जड़े गए हैं. इससे पहले एक साल में सबसे ज्यादा सेंचुरी 2015 में लगी थी. सात साल पहले 193 इंटरनेशनल शतक ठोके गए थे.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Updated: December 28, 2022, 10:28 AM IST

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मैच के दूसरे दिन तक दो शतक लग चुके हैं और दोनों पाकिस्तान के बल्लेबाजों की ओर से आया है. दूसरा शतक आगा सलमान (Agha Salman) के बल्ले से आया. सलमान के बल्ले से शतक निकलते ही वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान रच दिया गया.

सलमान के बल्ले से निकला शतक साल 2022 का अब तक का कुल मिलाकर 200वां शतक है. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 शतक लगे हैं. सलमान के करियर का यह पहला टेस्ट शतक है. उन्होंने 11 पारियों के बाद अपना पहला टेस्ट शतक जमाया है. सलमान ने 155 गेंदों पर 127 चौकों की मदद से 66.45 की स्ट्राइक रेट से 103 रन की मेडन शतकीय पारी खेली.

वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक साल के अंदर इतने इंटरनेशनल शतक जड़े गए हैं. इससे पहले एक साल में सबसे ज्यादा सेंचुरी 2015 में लगी थी. सात साल पहले 193 इंटरनेशनल शतक ठोके गए थे. इसके अलावा 2014 में भी 191 शतकीय पारियां खेली गई थी. आगा सलमान के बल्ले से अब साल 2022 में 200वां इंटरनेशनल शतक आया है.

अपने करियर का छठा टेस्ट खेल रहे 29 साल के सलमान ने सातवें नंबर पर उतरने के बाद शानदार शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तान को उसकी पहली पारी में 438 रन तक पहुंचाने में मदद की. वह आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्हें न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने बोल्ड किया. सलमान के अलावा कप्तान बाबर आजम ने भी इस मुकाबले में 161 रन की शतकीय पारी खेली.

एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक:

200* – 2022 में
193 – 2015 में
191 – 2014 में.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.