AUS VS PAK: आगा सलमान ने स्लिप में एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच, शतक से चूके मिचेल मार्श

मिचेल मार्श के पास शतक लगाने का मौका था, मगर 96 रन के स्कोर पर मीर हमजा की गेंद पर वह चकमा खा गए और स्लिप में आगा सलमान ने कमाल का कैच लपका.

Updated: December 28, 2023, 2:38 PM IST

AUS VS PAK 2nd Test: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में शुरुआती झटके के बाद शानदार वापसी की है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 241 रन की बढ़त हासिल हो चुकी है और उसके चार बल्लेबाज अभी शेष हैं. इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ी आगा सलमान ने स्लिप में एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में सिर्फ 16 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद मिचेल मार्श बल्लेबाजी करने उतरे थे. उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर पारी को संभाला. मार्श को 20 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला, जब स्लिप में अब्दुल्ला शफीक ने उनका कैच छोड़ दिया. हालांकि इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और स्टीव स्मिथ के साथ 153 रन की मजबूत साझेदारी की. मार्श अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे, मगर मीर हमजा की गेंद पर सलमान आगा ने स्लिप में एक हैरतअंगेज कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया. मार्श ने 96 रन (13 चौका) की पारी खेली.

SA Vs IND 1st Test : जहीर ने भारतीय बॉलिंग की कलई खोल दी, कहा- कोई प्लान B नहीं था

आगा सलमान ने लपका कमाल का कैच

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी के 50वें ओवर की पांचवीं गेंद जो पांचवें स्टंप के पास थी, मीर हमजा की गेंद लेंथ डिलीवरी थी, जो थोड़ी सीधी आई. मार्श उसे पुश करना चाहते थे, मगर गेंद बल्ले का मोटा किनारा लेकर स्लिप में गई. स्लिप में मौजूद सलमान आगा ने अपनी दाहिनी ओर गोता लगाते हुए एक हाथ से इस लो कैच को लपक लिया.

इसे भी पढ़ें- शतक बनाने के बाद लोग ‘वाउ-वाउ’ कर रहे लेकिन 3-4 महीने पहले यही गाली दे रहे थे: KL राहुल

ऑस्ट्रेलिया को अब तक 241 रन की बढ़त

इस टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरी पारी में अब तक 241 रन की बढ़त मिल चुकी है. मिचेल मार्श के अलावा स्टीव स्मिथ ने 50 रन की पारी खेली. उस्मान ख्वाजा (00), डेविड वॉर्नर (06), मार्नस लाबुशेन (04) और ट्रेविस हेड (00) ने निराश किया. एलेक्स कैरी 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और मीर हमजा को तीन-तीन सफलता मिली.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.