ऋषभ पंत के बाद एडन मार्करम पर संजीव गोयनका ने बरसाए पैसे, SA20 Auction में मिली इतनी रकम

Durban Super Giants buy Aiden Markram: SA20 Auction 2026 में डरबन सुपर जायंट्स ने एडेन मार्करम पर बड़ा दांव चला है. उनको नीलामी में 14 मिलियन रैंड में खरीदा था. जिसके साथ ही मार्करम साउथ अफ्रीका20 इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं.

Published date india.com Published: September 9, 2025 6:52 PM IST
ऋषभ पंत के बाद एडन मार्करम पर संजीव गोयनका ने बरसाए पैसे, SA20 Auction में मिली इतनी रकम

SA20 2026 के ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जमकर पैसे बरस रहे हैं. जिसमें एक के बाद एक रिकॉर्ड टूट रहे हैं. जहां आईपीएल (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) ने एसए20 में एडन मार्करम (Aiden Markram) पर पैसे बरसाए हैं. वो लीग इतिहास के दूसरे सबसे मंहगे क्रिकेटर बन गए हैं. मार्करम का रिकॉर्ड युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) ने तोड़ा. जिनको ऑक्शन में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 8.06 करोड़ (16 मिलियन रैंड) भारतीय रुपये में खरीदा.

आईपीएल में पंत SA20 में मार्करम पर लगाया दांव

सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये के राशि में खरीदा था. जो आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए. एसए20 में उन्होंने 2 बार के चैंपियन कप्तान एडेन मार्करम पर दांव चला है. डरबन सुपर जायंट्स ने मार्करम को 14 मिलियन रैंड यानि 7,05,42,360 भारतीय रुपये अपने साथ जोड़ा है.

एसए20 2026 ( SA20) में एडेन मार्करम डरबन सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. क्योंकि ऑक्शन से पहले डरबन ने पिछले सीजन के कप्तान केशव महाराज को रिलीज कर दिया था. ऐसे में ऑक्शन में उनकी कप्तानी की खोज मार्करम के रुप में खत्म हुई है.

ऑक्शन से पहले डरबन सुपर जायंट्स ने इनको किया था रिटेन

डरबन सुपर जायंट्स ने SA20 Auction से पहले सिर्फ नूर अहमद को रिटेन किया था. वहीं जोस बटलर और सुनील नरेन को प्री साइन किया है. जबकि हेनरिक क्लासेन को वाइल्ड कार्ड के रुप में टीम से जोड़ा था. ऐसे में अब एडेन मार्करम के डरबन से जुड़ने पर टीम और मजबूत हो गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.