दलीप ट्रॉफी में नहीं मिला मौका, इंग्लैंड में बल्ले से मचाया बवाल, चौथा अर्धशतक जड़कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया

Ajinkya Rahane Fires: लीसेस्टरशायर की टीम मेट्रो बैंक वनडे कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई। वह अब अपना ख़िताब बचाने से महज दो क़दम दूर है.

Published date india.com Published: August 17, 2024 3:32 PM IST
दलीप ट्रॉफी में नहीं मिला मौका, इंग्लैंड में बल्ले से मचाया बवाल, चौथा अर्धशतक जड़कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया
Ajinkya Rahane, Leicestershire

नई दिल्ली: भारतीय टीम से लगातार नजरअंदार किए जा रहे मध्यक्रम बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने इंग्लैंड में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. रहणे के अलावा पीटर हैंड्सकॉम्ब और लियम ट्रेवैसकिस के अर्धशतकों की मदद से लीसेस्टरशायर ने आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुक़ाबले में हैंपशायर को तीन विकेट से हरा दिया.

इस जीत के साथ ही गत विजेता लीसेस्टरशायर की टीम मेट्रो बैंक वनडे कप के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई. वह अब अपना ख़िताब बचाने से महज दो क़दम दूर है. रविवार को पहले सेमीफ़ाइनल में लीसेस्टरशायर का मुक़ाबला समरसेट से होगा.

IPL 2025: एमएस धोनी को सिर्फ 4 करोड़ रुपये में रिटेन करेगी CSK? बीसीसीआई की इस रूल से मामला फंसा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी हैंपशायर की टीम ने अपने कप्तान निक गबिंस के शानदार शतक और अनुभवी लियम डॉसन के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 290 रनों का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया. 18 साल के युवा डॉमिनिक केली ने भी पारी के अंत में 20 गेंदों पर 39 रनों की तेज़-तर्रार पारी खेली। लीसेस्टरशायर की तरफ़ से टॉम स्क्रिवेन ने तीन, जबकि क्रिस राइट ने दो विकेट लिए और हैंपशायर को एक ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी विकेट पर 300 रनों के नीचे रोक दिया.

इसके जवाब में एक समय लीसेस्टरशायर की टीम सिर्फ़ 30 रनों पर तीन विकेट खोकर संघर्ष करती दिख रही थी। लेकिन रहाणे और हैंड्सकॉम्ब के बीच लगातार दूसरी और इस टूर्नामेंट की तीसरी शतकीय साझेदारी की मदद से टीम में निर्धारित ओवरों के अंदर जीत का विश्वास जगा. 128 रनों की इनकी साझेदारी को जॉन टर्नर ने तोड़ा, जो पारी की शुरुआत में पहले ही तीन विकेट ले चुके थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

इन 3 प्लेयर्स के नाम है वनडे में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने का अनचाहा रिकॉर्ड, टॉप पर भारतीय खिलाड़ी

इसके बाद लीसेस्टरशायर की पारी फिर से लड़खड़ाई और 35वें ओवर में उनका स्कोर छह विकेट के नुक़सान पर 188 रन हो गया। अंतिम 15 ओवर में उन्हें 100 से अधिक रन चाहिए थे और उनके पास सिर्फ़ चार विकेट शेष थे। लेकिन सातवें विकेट के लिए ट्रेवैसकिस और बेन कॉक्स ने 82 गेंदों में 94 रन जोड़कर अपनी टीम को जीत के क़रीब ला दिया.

48वें ओवर की आख़िरी गेंद पर जब कॉक्स 50 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए तो उनकी टीम को अंतिम दो ओवरों में नौ रन चाहिए थे, जिसे लीसेस्टरशायर ने एक गेंद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया. रहाणे ने 70 रन की पारी खेली, अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए. रहाणे का इस सीजन यह चौथा और लगातार दूसरा अर्धशतक है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.