टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे की जगह को खतरा! पूर्व क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम के बारे में बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि वह उमरान मलिक के चयन से हैरान हैं.

Published date india.com Published: July 21, 2023 10:24 PM IST
Ajinkya Rahane in action during Day three
London, June 9 (ANI): India's Ajinkya Rahane in action during Day three of the test match between India and Australia in the ICC World Test Championship (WTC) final, at The Oval in London on Friday. (ANI Photo)

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) का मानना है कि मौजूदा उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को टेस्ट टीम में बने रहने के लिए लगातार रन बनाने होंगे.

35 वर्षीय रहाणे ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की और इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मजबूत छाप छोड़ी. वह हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर अपनी दोनों पारियों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे, जिससे एक बार फिर उनकी निरंतरता पर सवाल खड़े हो गए हैं.

भारत के लिए 31 टेस्ट खेलने वाले जाफर ने कहा, ‘‘ रहाणे को अपने खेल में निरंतरता दिखानी होगी, जो उनकी समस्या रही है. उसने भले ही 80-90 टेस्ट (84) खेले हों लेकिन उसके साथ निरंतरता एक मुद्दा रही है. उसे इससे उबरना होगा क्योंकि रोहित शर्मा के जाने के बाद भारत के लिए वह कप्तानी का अच्छा विकल्प है.’’

जाफर ने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में 36 रन पर ऑल आउट होने के बाद भारतीय टीम ने उसके नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया. उसने मेलबर्न में शतक बनाया… अगर उसका फॉर्म वैसा ही रहता तो वह अगला टेस्ट कप्तान होता.’’

जाफर ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा के लिए टेस्ट टीम में वापसी करना भी मुश्किल होगा, क्योंकि 2023-25 के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में युवा खिलाड़ियों पर नजर रहेगी.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘‘जहां तक पुजारा की बात है तो मुझे लगता है कि आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल होगा. आपको अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के लिए नये खिलाड़ियों लड़कों को भी देखना शुरू करना होगा. श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत वापस आएंगे. यशस्वी जयसवाल सफल रहे हैं. (शुभमन) गिल तीनों प्रारूपों में खेलेंगे. मुझे लगता है कि पुजारा के लिए वापसी करना मुश्किल होगा.’’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

जाफर, जिन्होंने भारत के लिए 31 टेस्ट और दो वनडे खेले हैं और घरेलू क्रिकेट में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं, ने कहा कि गिल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना सीखना होगा, खासकर धीमी और नीची पिचों पर.

उन्होंने कहा, “बड़ी तस्वीर को देखते हुए, वह वहां लंबे समय तक बल्लेबाजी करना चाहता है. लेकिन शुरुआत वैसी नहीं रही जैसी वो चाहते थे. इस टेस्ट मैच में और इस पारी में उनके पास अच्छा मौका था, विकेट अच्छा था, (टीम को) अच्छी शुरुआत मिली थी. मुझे लगा कि वह थोड़ा ढीला होकर खेला और वह जाहिर तौर पर उस आउट होने से निराश होगा, और यहीं पर उसे कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. उन्हें गेंद का बल्ले पर आना पसंद है. सफेद गेंद के इतने क्रिकेट के कारण वह तेजी से हिट करने का आदी है.”

जाफर ने कहा, “वह वह गति चाहते हैं जो सफेद गेंद वाले क्रिकेट में मिलती है. लेकिन लाल गेंद वाले क्रिकेट में, इस तरह के विकेटों पर, शायद भारत में जब वह खेलते हैं, तो मेरिट पर खेलना आसान नहीं होता है. उसे बस इसे समझने और उन परिस्थितियों के लिए अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है.”

जाफर ने कहा कि जयसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरुआत की है जिसका कई खिलाड़ी केवल सपना देख सकते हैं. उन्होंने कहा, “यह एक सपने जैसी शुरुआत रही है, इसमें कोई संदेह नहीं है. किसी को भी अपनी पहली पारी में 170 (171) रन बनाना और उसके बाद अर्धशतक (54) बनाना एक स्वप्निल शुरुआत है जो कोई भी चाहेगा. वह सही रास्ते पर हैं, मैं उन्हें 2013-14 से जानता हूं क्योंकि वह ज्वाला सिंह (कोच) के साथ काम करते थे और मैं भी इसमें शामिल था.”

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम के बारे में बात करते हुए जाफर ने कहा कि वह उमरान मलिक के चयन से हैरान हैं. उन्होंने कहा, ”मैं उमरान मलिक के चयन से हैरान हूं. हमने उन्हें टी20 क्रिकेट में काफी रन लुटाते देखा है. वह टेस्ट या वनडे क्रिकेट के लिए अधिक उपयुक्त हैं.’ उन्हें टी20 क्रिकेट की कला सीखने की जरूरत है. मुझे नहीं लगता कि वह टी20 क्रिकेट के लिए तैयार हैं.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.