टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने एलेक्स हेल्स, ये 2 दिग्गज अभी भी आगे

most runs in T20 cricket: 2023 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के लिए 75 टी20 मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए 2,074 रन बनाए हैं.

Written by: Ezaz Ahmad Edited by: Ezaz Ahmad
Published: August 31, 2025, 4:53 PM IST

नई दिल्ली: टी20 ने क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया है. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ लगातार टी20 लीग दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार चलती रहती है. कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जो दुनियाभर की लीग खेलते हैं और कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं. मौजूदा समय में वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) खेली जा रही है. लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे एलेक्स हेल्स ने रविवार को एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया.

ODI में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले 8 श्रीलंकाई गेंदबाज, एक ने तो 3 बार किया कमाल

सीपीएल 2025 में रविवार को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया. त्रिनबागो के लिए पारी की शुरुआत करने आए एलेक्स हेल्स ने 43 गेंद पर 74 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में एलेक्स हेल्स ने 14,000 रन पूरे कर लिए। इस फॉर्मेट में 14,000 रन पूरे करने वाले हेल्स दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं.

एलेक्स हेल्स से पहले क्रिस गेल और किरॉन पोलार्ड 14,000 रन बना चुके हैं। पोलार्ड ने भी शनिवार को ये उपलब्धि हासिल की.

क्रिस गेल

क्रिस गेल ने 2005 से 2022 के बीच 463 मैचों में 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाते हुए 14,562 रन बनाए हैं. हेल्स ने 2009 से अब तक खेले 509 मैचों में 7 शतक और 89 अर्धशतक लगाते हुए 14,024 रन बनाए हैं.

किरोन पोलार्ड

किरोन पोलार्ड ने 2006 से अब तक खेले 713 मैचों में 1 शतक और 64 अर्धशतक लगाते हुए 14,012 रन बनाए हैं. पोलार्ड का रिकॉर्ड इसलिए ज्यादा अहम है क्योंकि वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। गेल और हेल्स ने बतौर ओपनर यह उपलब्धि हासिल की है.

2023 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के लिए 75 टी20 मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए 2,074 रन बनाए हैं. हेल्स ने 2022 टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 47 गेंद पर 86 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था. फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड विजेता रही थी. 

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.