'जब मैं हंसता हूं तो लोग डर जाते हैं', कटप्पा जैसे दिखने वाले PAK स्पिनर साजिद खान ने दिया बेबाक जवाब- VIDEO

Sajid Khans Epic Reply To Reporter: 31 साल के साजिद इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट में 21.11 की औसत से 19 विकेट चटकाए. साजिद ने नोमान अली के साथ मिलकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई. अली ने भी दो टेस्ट में कुल 20 विकेट निकाले.

Published date india.com Published: October 27, 2024 2:17 PM IST
'जब मैं हंसता हूं तो लोग डर जाते हैं', कटप्पा जैसे दिखने वाले PAK स्पिनर साजिद खान ने दिया बेबाक जवाब- VIDEO
Sajid Khan

नई दिल्ली: पाकिस्तानी स्पिनर साजिद खान इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में जमकर अपना कहर बरपा रहे हैं. 31 साल के साजिद इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट में 21.11 की औसत से 19 विकेट चटकाए. साजिद ने नोमान अली के साथ मिलकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई. अली ने भी दो टेस्ट में कुल 20 विकेट निकाले. पाकिस्तान ने पहला टेस्ट हारने के बाद अगले दोनों टेस्ट जीतकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली. रावलपिंडी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद साजिद खान जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उन्होंने अपने जवाब से सबको हिला दिया.

सोशल मीडिया पर साजिद खान का यह जवाब काफी वायरल हो रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने कहा, ” एक वक्त था जब वकार यूनिस और वसीम अकरम खेला करते थे तो हम देखते थे एक डराता था और दूसरा विकटें ले जाता था. यहां हमने देखा कि आप डरा रहे थे और नौमान विकटें ले रहे थे. इसपर क्या कहना है आपका?”

SL vs WI: इविन लुईस ने वनडे में जड़ा तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने 19 साल बाद श्रीलंका को उसके घर में चटाई धूल

इस पर जवाब देते हुए साजिद खान ने कहा, मैंने तो कोई डराया नहीं है यार. आप लोग कहते हो कि डरा रहे हो. ऐसी कोई बात नहीं है. अब अल्लाह ने मुझे लुक ही ऐसा दिया है. जब मैं हंसता भी हूं तो लोग डर जाते हैं.” साजिद के इस जवाब पर उनके साथ मौजूद साथी खिलाड़ी नौमान के अलावा पत्रकार भी हंस पड़े.

स्टार स्पिनर साजिद ने पाकिस्तान के लिए अपना टेस्ट डेब्यू मई 2021 में जिम्बाब्बे के खिलाफ हरारे में किया था. उन्होंने अपनी नेशनल टीम के लिए अब तक 10 टेस्ट मैचों की 19 पारियों में 44 विकेट ले चुके हैं. साजिद हाल में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे हैं.

पाकिस्तान की टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. ये सीरीज चार नवंबर से 18 नवंबर तक खेली जाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.