
Arun Kumar
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और ... और पढ़ें
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 2 मैचों का बैन लगा दिया है. जोसेफ ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच के दौरान अपने ही कप्तान शाई होप (Shai Hope) से लड़ाई कर ली थी. जोसेफ का गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा था और वह बहस के बाद मैदान छोड़कर भी बाहर चले गए. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस तेज गेंदबाज के इस व्यवहार को अनुशासनहीन माना है और उन्हें सजा के तौर पर 2 मैचों से बर्खास्त कर दिया है.
बता दें मैच के पहले पावरप्ले के दौरान चौथे ओवर में जोसेफ अपने कप्तान द्वारा सेट की गई फील्डिंग से नाराज थे. उन्होंने इस ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को आउट भी कर दिया था. लेकिन इसके बावजूद वह कप्तान पर भड़कते रहे और मैदान छोड़कर बाहर चले गए. हालांकि बाद में उनका गुस्सा शांत हो गया और करीब एक ओवर बाद वह मैदान पर फिर से लौट आए थे और उन्होंने अपने कोटे के पूरे 10 ओवर भी फेंके.
उनकी हरकत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस मैच के बाद गुरुवार को क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान जारी कर बताया है कि अल्जारी जोसेफ क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के मानदंडों पर खरे नहीं उतरे हैं. इस तरह का व्यवहार नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उन पर दो मैचों का बैन लगाने का फैसला किया गया है.
क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक माइल्स बेसकॉम्ब ने कहा, ‘अल्जारी का व्यवहार क्रिकेट वेस्टइंडीज के मूल्यों पर खरा नहीं उतरता है. इस तरह के व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और हमने निर्णायक फैसला लेते हुए यह तय किया है कि उस परिस्थिति का पूरा ख्याल रखा जाए.’
अपने इस व्यवहार पर जोसेफ ने भी माफी मांगी है. क्रिकेट वेस्टइंडीज की विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया, ‘मुझे अहसास हुआ कि मेरे जज्बात मुझ पर हावी हो गए. मैंने निजी तौर पर कप्तान शाई होप, मेरी टीम के साथी खिलाड़ी औ टीम मैनेजमेंट से माफी मांगी है. इसके साथ ही मैं वेस्टइंडीज के फैन्स से भी माफी मांगता हूं. मैं समझता हूं कि निर्णय में जरा सी गलती के प्रभाव भी दूरगामी हो सकते हैं. मेरे व्यवहार से जिन लोगों को निराशा हुई है, मैं उस पर दिल से माफी मांगता हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.